{"_id":"af3df18e-ef73-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"these-children-are-forced-to-feed-their-dead-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता के शव को तीन साल तक खाना खिलाते रहे बच्चे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पिता के शव को तीन साल तक खाना खिलाते रहे बच्चे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 18 Jul 2013 12:03 PM IST
विज्ञापन
अगर आप सोचते हैं कि ये कोई भूतहा कहानी है या फिर किसी आत्मा की बात है तो आप गलत सोच रहे हैं। रूस के एक गांव में एक ऐसा परिवार है जहां तीन साल से एक मुर्दे को रोज खिलाया-पिलाया जाता था और इस मुर्दे के बच्चे रोज उससे बातें भी करते थे।
विज्ञापन
एमएसएन न्यूज की खबर के मुताबिक, रूस के यरोस्लावल गांव में एक महिला ने अपने पति के मृत शरीर का तीन साल से अंतिम संस्कार नहीं किया था। उसे भरोसा था कि वो दोबारा जिंदा हो उठेगा। इतना ही नहीं वो अपने बच्चों को मजबूर करती रही कि वो उससे बातें करे और उसे खाना भी खिलाए।
विज्ञापन
पुलिस को सौंपा मुर्दा
इस महिला के पति की मौत के बाद से ही उसने उसकी लाश को एक कमरे में बंद कर रखा था। वो खुद तो उस कमरे में नहीं जाती लेकिन अपने बच्चों को उसे खाना खिलाने और उससे बात करने के लिए कहती थी।
विज्ञापन
उसने बच्चों का स्कूल जाना भी बंद कर रखा था और बच्चों को आदेश था कि वो किसी से इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे। सड़ चुके शरीर की बदबू को कम करने के लिए ये लोग रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते थे। इस बात का पता उस वक्त चला जब ये अपना घर बदल रहे थे।
अंतिम संस्कार पर जी उठा वो
बच्चों ने पूरी तरह सड़ चुकी लाश से निजात पाने के लिए उसे एक बैग में भरकर फेंक दिया। इस दौरान उसकी गर्दन और दायां हाथ भी टूटकर गिर गया जिससे उन्होंने झाड़ी में फेंक दिया। एक दिन पुलिस को जब ये बैग मिले तो उसने तफ्तीश शुरू की। तफ्तीश के दौरान ये दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई।