{"_id":"f1a4cc26-d5b2-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"these-boots-were-made-for-dancing","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब अपने जूतों से सुनिए गाने","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब अपने जूतों से सुनिए गाने
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 15 Jun 2013 05:32 PM IST
विज्ञापन
हम ग्रुप में कहीं घूमने जाएं और मनोरंजन का कोई साधन न हो तो कई बार बहुत खलता है।
विज्ञापन
उस समय हम सोचते है कि काश गाने सुनने को ही मिल जाते तो अच्छी पार्टी हो जाती, डांस भी कर लेते।
लेकिन ऐसे वक्त हमें निराश होना पड़ जाता है।
इसी परेशानी को देखते हुए ब्रिटेन की एक कंपनी ने ऐसे लोगों की परेशानी को हल करने का काम किया है।
कंपनी ने ऐसे जूते बनाने का दावा किया है जिनके जरिए आप जिस भी स्थान पर होंगे संगीत का लुत्फ उठा सकते है।
कंपनी की ओर से बनाए गए ये जूते ब्लू-टूथ सुविधा से लैस है, जिन्हें मोबाइल, कंप्यूटर या एमपी 3 प्लेयर से जोड़कर मनपसंद गाने सुने जा सकते हैं।
विज्ञापन
डेली मेल के अनुसार इन जूतों को ब्लूम बूट नाम से लांच करने की तैयारी है। निर्माताओं के मुताबिक ब्लूम बूट के स्पीकर बैटरी से चलते हैं।
एक बार चार्ज करने पर इन जूतों से पांच घंटे तक संगीत का मजा लिया जा सकता है। इन जूतों की कीमत करीब 89.99 यूरो लगभग 6839 रुपए रखी गई है।