{"_id":"bd824baa7e12c13a76deca8e639b8df7","slug":"there-s-gold-in-eucalyptus-leaves","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर पैसे तो नहीं...पर सोना जरूर उगता है","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पेड़ पर पैसे तो नहीं...पर सोना जरूर उगता है
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 24 Oct 2013 01:13 PM IST
विज्ञापन
बचपन में आपने लोगों को कहते सुना होगा कि पैसे पेड़ पर नहीं उगते, पैसे कमाने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। पर आपको ये जानकर हैरानी होगी कि पैसे तो नहीं पर सोना जरूर पेड़ पर उगता है।
विज्ञापन
11 ऐसी तस्वीरें, जो आपने आज तक नहीं देखी होंगी
विज्ञापन
द वर्ज की खबर के अनुसार, आप इसे मजाक समझने की गलती बिल्कुल भी मत कीजिएगा क्योंकि ये बात वैज्ञानिकों ने कही है। ऑस्ट्रेलियाई वैज्ञानिकों का दावा है कि उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ में सोने जैसी एक कीमती धातु खोजी है।
विज्ञापन
नेचर कम्यूनिकेशन में प्रकाशित खबर के मुताबिकयूकेलिप्टस में सोने जैसा पदार्थ होने की बात कही गई है। ऑस्ट्रेलिया की राष्ट्रीय विज्ञान संस्था ने प्रयोगशाला में शोध के बाद ये बात कही है। उनका कहना है कि यूकेलिप्टस की पत्तियों में सोने के छोटे-छोटे कण होते हैं।
प्रेगनेंसी की 9 अनदेखी तस्वीरें
वैज्ञानिकों का कहना है कि पत्तियों में ये सोना जड़ों से आया। दरअसल इन पेड़ों की जड़ें काफी गहराई में होती हैं और नमी की तलाश में ये सोना भी चूस लेती हैं।
पतला हूं तो क्या हुआ पटकनी तो दे ही सकता हूं
विज्ञान संस्था CSIRO के वैज्ञानिकों का कहना है कि वो खुद भी इससे काफी हैरान हैं। जिन पेड़ों का अध्ययन किया गया, उन्होंने जमीन से लगभग 30 मीटर की गहराई से सोना लिया।
हालांकि अभी इस ओर और अधिक अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है।
'जरा इधर भी' की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।