फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   theif swallowed engagement ring on shop

अनोखा चोर, चोरी की और निगल बैठा चोरी का माल

Mon, 15 Apr 2013 10:27 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 15 Apr 2013 10:27 AM IST
विज्ञापन
theif swallowed engagement ring on shop

चोर चोरी के बाद माल छिपाने के लिए कई तरह के प्रयास करता है लेकिन मैनचेस्टर के एक चोर ने तो चोरी का माल ही निगल लिया।

विज्ञापन


हफपोस्ट के अनुसार मामला मैनचेस्टर की एक ज्वैलरी शॉप का है। यहां से पुलिस को चोरी की शिकायत मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो पाया कि चोर के हाथ खाली हैं और वो चोरी से इनकार कर रहा है।

ऐसे में पुलिस ने शॉप में लगे वीडियो कैमरे को खंगाला और वहां दिख रहा था कि पारले नामक व्यक्ति ने एंगेजमेंट रिंग निगल ली है।

दुकान के सेल्समेन ने बताया कि पारले यहां आया और सगाई की अंगूठी दिखाने के लिए कहा। सेल्समैन अंगूठी दिखा रहा था कि पारले ने एक अंगूठी को मुट्ठी में दबाया और निगल लिया।
विज्ञापन


सेल्समैन के आरोप और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने पारले का मेडिकल टेस्ट कराया। एक्सरे में पारले के पेट के अंदर 14 कैरेट की व्हाइट गोल्ड एंगेजमेंट रिंग दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टरों ने पारले के पेट से अंगूठी निकाल ली है जिसकी कीमत 3,200 डॉलर बताई जा रही है।

दूसरी तरफ पारले को चोरी के आरोप हिरासत में लिया गया है। अदालत ने कहा है कि अगर पारले जमानत चाहता है तो उसे पचास हजास डॉलर की बेल भरनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed