{"_id":"a31e953dfd3a811b68b0eeddaaa4c3ba","slug":"the-world-s-thinnest-condom","type":"story","status":"publish","title_hn":"कमाल है! इंसानी बाल से भी छह गुना पतला है ये कंडोम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कमाल है! इंसानी बाल से भी छह गुना पतला है ये कंडोम
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Dec 2013 01:22 PM IST
जापान ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए दुनिया का सबसे पतला कंडोम तैयार किया है। सागामी ओरीजन ने बीते दिनों अपने सबसे पतले, हल्के और पॉलीयुरेथेन कंडोम की घोषणा की है।
देखिए दुनिया के पांच हैरतअंगेज सांप...
हफपोस्ट की खबर के अनुसार, यह कंडोम पहले के मुकाबले 0.01 मिलीमीटर पतला है। कंडोम साइजेस डॉग ओआरजी के मुताबिक, इसकी इस खासियत का अंदाजा आप इसे बात से ही लगा सकते हैं कि ये इंसानी बाल का छठा हिस्सा है।
बला की खूबसूरत 5 महिलाएं, जो पहले थीं मर्द!
हालांकि, इस बेहद पतले कंडोम के बारे में सुनकर इसके फटने की आशंका का होना स्वभाविक है, लेकिन कंपनी ने 25 हजार कंडोम पर खिंचाव का टेस्ट किया है।
कुछ लोगों ने इसे इस्तेमाल करने के बाद इसे लेकर काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
अभी केवल जापान में
हालांकि ये कंडोम अभी दुनिया भर में मौजूद नहीं हैं। फिलहाल तो ये केवल जापान में ही उपलब्ध है लेकिन जल्द ही इसे पूरी दुनिया में लांच किए जाने की योजना है। इनकी कीमत 12 डॉलर के करीब होने की संभवना है।
सागामी के शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्हें खुद भी नहीं पता कि उन्होंने इससे पतला कंडोम कैसे बना लिया। उन्होंने वर्तमान साइज से भी अधिक पतला कंडोम बनाने की संभावना जताई है।
नवविवाहितों की करतूत, लोग समझ बैठे घर को वेश्यालय
सागामी के कंडोम ने गैर-अधिकारिक तौर पर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज 0.038 मिलीमीटी मोटे कंडोम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।