{"_id":"74cb182b21441a3a6107d5561558b2cc","slug":"the-uniface-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंदर दिखने के लिए नहीं करना पड़ेगा मेकअप, पर क्यों?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सुंदर दिखने के लिए नहीं करना पड़ेगा मेकअप, पर क्यों?
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 16 Sep 2013 09:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुंदर दिखने के लिए औरतें क्या कुछ नहीं करतीं। कुछ किलो भर मेकअप लगाती हैं तो कुछ हमेशा सुंदर दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करा लेती हैं। पर अब एक वैकल्पिक उपाय भी है।
विज्ञापन
मेट्रो की खबर के अनुसार, जो महिलाएं चेहरे पर आ रही झुर्रियों से परेशान हैं उनके लिए यूनिफेस मास्क एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
ओडिटी सेंट्रल के अनुसार, ये मास्क बायोनिक स्किन तकनीकी से बनाए गए हैं और इन्हें पहनना एक बेहतर विकल्प है।
इस मास्क में बड़ी-बड़ी आंखें, लंबी पलकें, लंबी और सुंदर नाक, शार्प ठुड्डी है। कंपनी का कहना है कि इसे पहनना इस लिहाज से भी अच्छा है कि इससे प्लास्टिक सर्जरी के दर्द से राहत मिल जाती है।
विज्ञापन
ये मास्क एक आदर्श सुंदर नारी को ध्यान में रखकर बनाया गया है।