फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   the twins who were born in different countries

ऐसे जुड़वां, जो पैदा हुए अलग-अलग देश में

Tue, 02 Jul 2013 11:57 AM IST
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 02 Jul 2013 11:57 AM IST
विज्ञापन
the twins who were born in different countries

ये तो आपने सुना होगा कि जुड़वां बच्चे एक-दूसरे से कुछ मिनट या फिर चंद घंटों के अंतर पर पैदा होते हैं, लेकिन क्या कभी ये सुना है कि जुड़वां बच्चों का जन्म अलग-अलग देश में हुआ हो।

विज्ञापन


आप कहेंगे कि ये कैसे हो सकता है कि जुड़वां हों और जन्म हुआ हो अलग-अलग देश में। लेकिन जनाब ये बात मजाक या झूठ नहीं, बल्कि हकीकत है। ये दोनों बच्चे मंगलवार को एक साल के हो गए।
विज्ञापन


हालांकि, शक्ल-ओ-सूरत में दोनों एक से दिखते हैं, लेकिन जन्म में दो घंटे के अंतर की वजह से दोनों अलग-अलग देश के नागरिक बन गए हैं।

बच्चा चलेगा ढेढ़ी चाल
विज्ञापन
विज्ञापन


डायलन जोसेफ फॉक्स का जन्म जहां इंग्लैंड में हुआ था, वहीं दो घंटे छोटी बहन हनाह रोज का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ।

इन दोनों बच्चों की मां 28 वर्षीय डोना कीनान एक कैफे वर्कर है। अपने दोनों बच्चों के पहले जन्मदिन को लेकर वो खासी उत्साहित हैं।

दोनों ही बच्चों का जन्म आठवें महीने में ही हो गया था। कीनान बताती हैं कि जब उन्हें पहली बार प्रसव पीड़ा हुई तो वो अपने ससुराल में थीं। वे लोग यूरो कप फुटबॉल देख रहे थे। सबकुछ इतना आनन-फानन में हुआ कि अस्पताल जाने का मौका ही नहीं मिला। इसलिए पहले बच्चे का जन्म घर पर ही हुआ।


21 हफ्ते में ही गर्भ से बाहर


इतने में डॉक्टरों से फोन पर बात की गई। उन्होंने कहा कि एक तो मामला जुड़वा बच्चों का है और ऊपर से ये प्रीमैच्योर डिलीवरी है, ऐसे में कीनान को अस्पताल में भर्ती करा देना चाहिए।

पहले बच्चे के जन्म के बाद दूसरे बच्चे की डिलीवरी के लिए कीनान करीब एक घंटे तक कार का सफर करके स्कॉटलैंड पहुंची। जहां मेलरोज के बॉर्डर जनरल अस्पताल में उन्होंने बच्ची को जन्म दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed