{"_id":"e75c6cf8e5d1846a44917f0f05a165b7","slug":"the-little-boy-who-ate-his-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"इसे नहीं पता खाने का स्वाद, स्नैक्स में पसंद है काई","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इसे नहीं पता खाने का स्वाद, स्नैक्स में पसंद है काई
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 14 Sep 2013 10:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने बहुत सी बीमारियों के बारे में सुना होगा लेकिन इस बच्चे को एक ऐसी बीमारी है कि आप सुनकर यकीन भी नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
छह साल के जैच खाने योग्य और न खाने योग्य चीजों में अंतर नहीं कर पाता है। डेली मेल की खबर के अनुसार, जैच ताहिर पिका नाम की बीमारी से पीड़ित है। जिसकी वजह से उसे खाने का स्वाद तक नहीं पता।
इतना ही नहीं इसके चलते ही आम बच्चों को जहां स्नैक्स में चिप्स वगैरह पसंद आते हैं वहीं जैच को मॉस (काई) खाना पसंद है। मैनचेस्टर स्थित जैच के घर का बगीचा उसके लिए किसी फूड कोर्ट से कम नहीं है।
विज्ञापन
फूल-पत्ती खाने के अलावा जैच पत्थर और पेपर भी खाता है। अपने बच्चे की इस आदत को खत्म करने के लिए जैच की मां ने एक चैरिटी की मदद से एक कृत्रिम पार्क बनाया है।
विज्ञापन
जहां सबकुछ नकली है लेकिन देखने में ये किसी भी सामान्य बगीचे जैसा ही नजर आता है। अच्छी बात ये है कि ये बगीचा, जैच के लिए भी नुकसानदायक नहीं है।
क्योंकि इससे पहले वो कहीं से कुछ भी उठाकर खा लेता था जिसकी वजह से बैक्टीरिया का खतरा हमेशा बना रहता था। जैच की मां जो पहले एक बैंक में काम करती थी, अब छुट्टी पर हैं और उन्होंने जैच की देखभाल के लिए नौकरी छोड़ दी है। लेकिन इस आर्टिफिशियल बगीचे की वजह से जैच की मां काफी ख्रुश है।
पिका नाम की बीमारी एक दुर्लभ किस्म की बीमारी है जिसमें बच्चा खाने योग्य चीजों और नहीं खाने लायक चीजों में अंतर नहीं समझ पाता है।