फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   terrifying first-hand account from a man who was swallowed by a hippo

दरियाई घोड़े के मुंह से बच निकला वो

Mon, 24 Jun 2013 05:45 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 24 Jun 2013 05:45 PM IST
विज्ञापन
terrifying first-hand account from a man who was swallowed by a hippo

क्या आप ये सोच सकते हैं कि कोई दरियाई घोड़ा आपको निगले और फिर भी आप जिंदा बच जाएं? सुनकर थोड़ा अटपटा जरूर लगे, लेकिन रीवर गाइड पॉल टेम्पलर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।

विज्ञापन


सही सलामत जिंदा बचने के बाद जो कहानी उन्होंने बताई वो वाकई हैरान करने वाली है। एक समाचार पत्र को दिए साक्षात्कार में उन्होंने उस दिन की पूरी घटना का ब्योरा दिया, जब वो नदी किनारे थे और एक दरियाई घोड़े ने उन्हें निगल लिया।
विज्ञापन


ये सच्ची और रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी अफ्रीका की है, जब गाइड टेम्पलर इस हिप्पो के मुंह का निवाला बन गए।

टेम्पर बताते हैं कि उसने उन्हें लगभग आधा निगल लिया था। वहां सड़े हुए अंडों जैसी बदबू आ रही थी। जैसे-जैसे वो टैम्पलर को निगल रहा था, उनकी छाती पर दबाव बढ़ता ही जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजफरी के अनुसार, इसके बाद खुद को आजाद कराने का ये उनका आखिरी मौका था। उन्होंने पूरे जी-जान से प्रहार किया और हिप्पो ने कुछ सेकंड के लिए ही सही अपना मुंह खोला।


पर वो कहते है ना कि डूबते को तिनके का सहारा, कुछ वैसा ही टैम्पलर के साथ भी हुआ और वो वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे।

टैम्पलर को जब अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो उनके शरीर पर 40 से ज्यादा घाव थे। इस जानलेवा हमले में टैम्पलर ने अपना बायां हाथ खो दिया। इसके अलावा उनका एक शिष्य भी इस हमले में मारा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed