{"_id":"17843d06-ea16-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"television-channel-for-dogs-to-launch-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब कुत्ते भी देख सकेंगे अपना पसंदीदा चैनल","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब कुत्ते भी देख सकेंगे अपना पसंदीदा चैनल
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 11 Jul 2013 04:11 PM IST
विज्ञापन
टेलीविजन पर आपका पसंदीदा चैनल कौन सा है? फैमिली ड्रामा या फिर रिएलिटी शो? अब तक ये सवाल आप सिर्फ अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से ही पूछते होंगे लेकिन अब ये सवाल आप अपने कुत्ते से भी पूछ सकेंगे।
विज्ञापन
दरअसल एक कंपनी अगस्त तक कुत्तों के लिए एक चैनल लांच करने की योजना बना रही है। ये टीवी चैनल सिर्फ और सिर्फ कुत्तों को ध्यान में रखकर ही बनाया गया है।
कुत्ते ने पिल्ले को दफनाया
स्मिथसोनियन डॉट कॉम के मुताबिक, डॉग टीवी नाम का ये चैनल 24/7 प्रसारित किया जाएगा। इस चैनल को कुत्तों को ध्यान में रखकर वैज्ञानिक दृष्टिकोण से बनाया गया है। कंपनी ने अपने फेसबुक पेज पर इस चैनल के बारे में विस्तार से बताया है।
विज्ञापन
चैनल पर तीन तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। एक कार्यक्रम कुत्तों के आराम से जुड़ा होगा। दूसरा कैमरे पर आधारित और तीसरा एक्पोजर पर। अब तो बस इंतजार है इस चैनल का, जो कुत्तों का भी मनोरंजन करेगा।
विज्ञापन