'नाबालिग मां' मना रही है अपना पहला मदर्स डे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूं तो हर मां अपने बच्चे के लिए खास होती है लेकिन आज हम आपको एक ऐसी मां के बारे में बताने जा रहे हैं जो औरों की तुलना में काफी अलग हैं।
कैटलिन लेहमैन हैं तो बाकी मांओं की ही तरह, लेकिन उम्र है सिर्फ 15 साल। कैटलिन लेहमैन 13 साल की ही उम्र में गर्भवती हो गई थीं और यह उनका पहला मदर्स डे है। कैटलिन लेहमैन दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया की उन 800 मांओं में से है जिन्होंने 19 साल से कम उम्र में बच्चे को जन्म दिया है।
खेलने-कूदने की उम्र में कैटलिन लेहमैन बच्चा संभाल रही हैं। हालांकि इस बात के लिए उसे तरह-तरह की फब्तियां और ताने भी सुनने पड़ते हैं लेकिन वो इन बातों की परवाह नहीं करती। कैटलिन लेहमैन अपने और अपने बच्चे के भविष्य को लेकर काफी आशावान हैं।
फिलहाल तो कैटलिन लेहमैन सेंट जोसेफ एजुकेशन सेंटर से हाईस्कूल की पढ़ाई कर रही हैं। इसके बाद वह यूनिवर्सिटी से मिडवाइफ की पढ़ाई करना चाहती हैं।
कैटलिन लेहमैन को अपने गर्भवती होने का पता 21वें सप्ताह में चला। वो भी तब जब क्रिडनी में संक्रमण होने की वजह से उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई। कैटलिन लेहमैन की मां खुद भी एक टीन-मॉम थीं।
कैटलिन लेहमैन अपने भाई-बहनों और मां के साथ रहती हैं। उसका कहना है कि मां ने उसे सबसे ज्यादा मनोबल दिया।