{"_id":"5549f51a-d3fd-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"teacher-suspended-for-showing-gory-horror-film","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर ने दिखाई भूतहा फिल्म और उसके बाद...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
टीचर ने दिखाई भूतहा फिल्म और उसके बाद...
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 14 Jun 2013 08:33 AM IST
विज्ञापन
मैथ की इस टीचर को अपने 11 साल के छात्रों को हॉरर पिक्चर दिखाना काफी महंगा पड़ा और एक अभिभावक की शिकायत के बाद उस स्कूल से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल हुआ कुछ यूं कि मैथ की ये टीचर क्लास में पढ़ा रही थी। कुछ देर बाद उसने अपने लैपटॉप में हॉरर मूवी 'सॉ' लगा दी। बच्चों ने करीब 20 मिनट तक ये फिल्म देखी।
विज्ञापन
उत्तरी-पश्चिमी पेरिस के कॉलेज जीन बेपटिस्ट क्लेमेंट में दिखाई गई इस फिल्म की गिनती इंडस्ट्री की बेहतरीन हॉरर मूवीज में की जाती है। इसमे तरह-तरह की यातनाओं, बर्बरता को दिखाया गया है।
विज्ञापन
20 मिनट तक दिखाई गई इस फिल्म के बाद जब एक बच्चा अपने घर लौटा तो उसके हाव-भाव बदले हुए थे। पूछने पर बच्चे ने बताया कि आज उसे स्कूल में भुतहा फिल्म दिखाई गई।
अगले दिन इस बच्चे के पिता ने स्कूल प्रशासन से शिकायत की, जिसके बाद टीचर को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि इस तरह का ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले पिछले साल एक टीचर ने अपने छात्रों को सुसाइड नोट लिखने को कहा था।