फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   take insurence your marriage and honeymoon

लो जी, अब शादी और हनीमून का होगा बीमा

Sat, 12 Jan 2013 01:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Sat, 12 Jan 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
take insurence your marriage and honeymoon

शादी और हनीमून आपकी जिंदगी का सबसे अहम और रोमांटिक हिस्सा है। कई बार लाख कोशिशों के बावजूद छोटी बड़ी दिक्कतें शादी समारोह और हनीमून को चौपट कर डालती हैं। ऐसे में शादी की खुमारी गायब हो जाती है। ये खुमारी बरकरार रखनी है तो करा लीजिए बीमा अपनी शादी और हनीमून का।

विज्ञापन



अभी तक ये चलन सिर्फ विदेशों में था लेकिन अब भारत में शादी से लेकर हनीमून तक का बीमा कराया जा सकता है ताकि खुशियों को किसी की नजर न लगे। भारत में शादी के बढ़ते व्यापार के चलते बीमा कंपनियों ने यह कदम उठाया है। आपकी शादी का खाना खाने से किसी को फूड प्वाइजनिंग हो, शादी के मंडप से किसी का सामान चोरी हो जाए या फिर आखिर मिनट पर फोटोग्राफर शादी में आने से इनकार कर दे, विदाई की डोली न पहुंचे और यहां तक कि आपका हनीमून कैंसल हो जाए तो बीमा कंपनी इस सबके लिए आपको एक निश्चित राशि हर्जाने के तौर पर देगी।
विज्ञापन


हमारे देश में शादी सेरेमनी पर जी भर कर खर्च किया जाता है। ऐसे में घरवाले महंगे से महंगी चीजें खरीद डालते हैं। शादी के दौरान महंगे मंडप बुक कराए जाते हैं, महंगे तोहफे, ज्वैलरी और अन्य सामान दिया जाता है। कभी कभार शादी के किसी कारण से कैंसल होने या किसी अन्य दिन के लिए टालने से होने से लाखों-करोड़ों का नुकसान होता है। यह नुकसान इसलिए भी बड़ा होता है क्योंकि काफी रुपयों का एडवांस में ही भुगतान कर दिया जाता है और वह भुगतान रिफंडेबल नहीं होता है। बीमा कंपनियों के पूरे शादी के कार्यक्रम का बीमा करने से को परिवार वाले बिना किसी टेंशन के शादी का मजा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ये कवायद अभी सिर्फ बड़े शहरों में और बड़े बजट की शादियों में चलन में आ रही है। लेकिन धीरे धीरे मध्यम बजट की शादियों का भी बीमा कराया जा सकेगा। तो चिंता किस बात की, आप अगर कुंवारे हैं तो करा लीजिए अपनी शादी का बीमा, ताकि आपकी खुशियों को किसी की नजर न लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed