{"_id":"c99c3c90-e611-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"taiwanese-woman-kills-4-million-mosquitos","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस मच्छर मार ने मारे चालीस लाख मच्छर","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इस मच्छर मार ने मारे चालीस लाख मच्छर
नई दिल्ली/ इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 06 Jul 2013 01:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मच्छरों को मारने के लिए बाजार में ढेरों उत्पाद मौजूद हैं लेकिन लाख कोशिशों के बाद एक न एक मच्छर तो आपको अपना शिकार बना ही लेता है। लेकिन ताइवान की इस महिला से मुकाबला करने की हिम्मत मच्छरों में भी नहीं है।
विज्ञापन
वीयर्ड एशिया न्यूज के मुताबिक, युएन हुआंग के नाम चालीस लाख मच्छर मारने का रिकॉर्ड है। सुनकर भौंहे तन जाना सातान्य है। हुआंग ने एक महीने में चालीस लाख मच्छर मारे हैं।
विज्ञापन
दरअसल ताइवान में एक प्रतियोगिता के तहत प्रतियोगियों को मच्छर मारना था। उनसे कहा गया था कि जो कोई भी एक महीने में सबसे ज्यादा मच्छर मारेगा, वही इस प्रतियोगिता का विजेता होगा।
विज्ञापन
पूजे जाते हैं मच्छर
हुआंग ने प्रतियोगिता जीती और उन्होंने करीब डेढ़ किलो मच्छर मारे। प्रतियोगिता के विजेता के तौर पर उन्हें तीन हजार डॉलर दिए गए। कुल डेढ किलो वजन वाले ये 40 लाख मच्छर एक महीने में मारे गए।
इसका मतलब है कि हुआंग ने एक मिनट में 90 से अधिकर मच्छर मारे। तो क्या आप हुआंग को पछाड़ने के लिए तैयार हैं...?