फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   syrian rebel eats the heart of army soldier

दिल दहलाने वाला वीडियोः दुश्मन को मारकर कलेजा खा गया

Tue, 14 May 2013 03:05 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Tue, 14 May 2013 03:05 PM IST
विज्ञापन
syrian rebel eats the heart of army soldier

सीरिया में सेना और विद्रोहियों के बीच जंग का एक बेहद चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। पिछले दो साल से जारी गृह युद्ध की शायद यह सबसे वीभत्स तस्वीर है।

विज्ञापन


खतरनाक हथियारों से लैस विद्रोहियों ने अपने एक नेता का वीडियो शूट किया है। इसमें विद्रोहियों का नेता मारे गए सैनिक के शव को बुरी तरह छिन्न भिन्न कर उसका हार्ट खा रहा है।
विज्ञापन


इस वीडियो को फोन के जरिए शूट किया गया है। माना जा रहा है कि यह तस्वीर होम्स सिटी के आसपास की है जहां दोनों गुटों के बीच लड़ाई बहुत उग्र हो चुकी है।

इस तस्वीर से पता चलता है कि सीरिया का गृह युद्ध किस क्रूर और वीभत्स स्थिति में पहुंच चुका है। यहां दोनों गुट एक दूसरे का न केवल सरकलम कर रहे हैं बल्कि क्रूरता की हर सीमा को लांघ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है इस वीडियो में?


इस वीडियो में विद्रोहियों का नेता अबु सक्कार एक चाकू उठाता है और मारे गए एक सैनिक के शव के पास जाता है। उसकी छाती को खोलकर, उसके दिल को निकालता है और खा जाता है।

इस बीच वो और उसके साथी जोर जोर से कहते हैं 'हमने भगवान के सामने कसम खाई थी कि हम तुम्हारा दिल और लिवर खा जाएंगे। तुम सैनिक लोग बशर के कुत्ते हो।'

इसके बाद सब विद्रोही चीयर करते हैं और कहते हैं अल्लाह-अकबर।

ह्यूमन राइट्स वॉच की नजर


ह्यूमन राइट्स वॉच के पीटर बोकार्ट का कहना है कि उन्होंने वीडियो के असंपादित दृश्य देखे हैं और विद्रोही सूत्रों ने इसमें अबु सक्कार के होने की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा 'दुश्मन के शव के साथ इस तरह की क्रूरता एक युद्ध अपराध है। इससे भी गंभीर बात है कि इस युद्ध में सांप्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है।'


बोकार्ट का कहना है कि अबु सक्कार की सीरियाई नेता बशर के प्रति हिकारत को उसके बर्ताव से भी समझा जा सकता है, जो अपने लोगों से कहता है कि इनके लोगों का कलेजा निकालकर खा जाओ।

शांति मार्च से गृह युद्ध तक

सीरिया का यह संघर्ष मार्च 2011 में एक शांति मार्च के तौर पर शुरु हुआ था लेकिन बाद में इसने गृह युद्ध का रूप ले लिया।

बहुसंख्यक सुन्नी मुसलमान इस विद्रोह का नेतृत्व कर रहे हैं जबकि राष्ट्रपति असद को अलवाइट समुदाय का समर्थन हासिल है जो शिया समुदाय से आते हैं।

उत्तरी सीरिया के ज्यादातर इलाकों पर विद्रोहियों ने अभी कब्जा कर रखा है लेकिन वे अभी राजधानी से काफी दूर हैं।

अब अमेरिका और रूस सीरिया के दोनों गुटों के बीच बातचीत शुरु कराने को लेकर सक्रिय हुए हैं।

इस जंग में अब तक 82 हजार जानें जा चुकी हैं।

पूरा वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें-

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed