{"_id":"1d3f85a0-ca8d-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"sweaty-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"पसीने से परेशान लोगों के लिए आई 'जादुई शर्ट'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
पसीने से परेशान लोगों के लिए आई 'जादुई शर्ट'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 01:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मियां अपने चरम पर है और ऐसे में पसीना होना एक आम बात है। लेकिन कैसा हो जो आपके कपड़े आपका सारा पसीना निचोड़ कर निकाल दें, आपको पसीने की बदबू से दूर रखे और ताजगी का एहसास कराए।
विज्ञापन
अगर आप ये सोचते हैं कि ये सब सिर्फ सपने दिखाने वाली बात है तो हम आपको बता दें कि ये सपना बहुत जल्द हकीकत में तब्दील होने वाला है।
बायो-इंजीनियर्स ने एक ऐसा कपड़ा तैयार किया है जो पसीने की चिपचिप और गीलेपन से आपको दूर रखेगा और पसीना बाहर निकाल देगा। यह कपड़ा काफी कुछ हमारी त्वचा की ही तरह काम करता है जो पसीने की सांद्रता होने पर उन्हें बूंदों में बदल देता है। बाद में ये बूंदें खुद ही निकल जाती हैं।
विज्ञापन
साइंस डेली के मुताबिक, इस कपड़े के फाइबर नलिकाओं के जैसे होंगे जो पसीने को बाहर निकालने का काम करेंगे। कैलिफोर्निया में तैयार ये फाइबर एक ओर से पानी को सोखते हैं और दूसरी ओर धागे की मदद से दूसरी तरफ से निकाल देते हैं।
विज्ञापन
इसके चलते शरीर में पसीना नहीं रहता और न ही तन की दुर्गंध ही रहती है। शोधकर्ता इसे एक क्रांतिकारी उपलब्धि के तौर पर देख रहे हैं।
इससे पूर्व एक ऐसी शर्ट भी बन चुकी है जिसे सौ दिन तक बिना धुले, बिना प्रेस किए पहना जा सकता है। इस शर्ट में न तो बदबू आती है और न ही ये सिकुड़ती है। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी ज्यादा है लेकिन आजकल की व्यस्त दिनचर्या में ये काफी कारगर हो सकती है।