{"_id":"d65980a05d177769ea07def239f13920","slug":"survived-drinking-tortoise-blood-for-over-an-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समुद्र में कछुओं का खून पीकर साल भर बाद लौटा ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
समुद्र में कछुओं का खून पीकर साल भर बाद लौटा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 12 Feb 2014 04:05 PM IST
विज्ञापन
समुद्र में फंसने के बाद ज्यादातर लोगों की जानें पानी में ही समा जाती हैं। लेकिन जॉर्ज सल्वाडोर नाम के व्यक्ति पर समुद्र मेहरबान रहा और उसकी जान बख्श दी। सल्वाडोर ने एक साल से भी ज्यादा वक्त समुद्र में तैरकर ही गुजारा और अब वे सकुशल अपने घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
गए थे मछलियां पकड़ने, खुद ही फंस गए
सल्वाडोर पेशे से एक मछुवारे हैं और 2012 के दिसंबर महीने में वे दक्षिण अफ्रीका स्थित समुद्र में मछलियां पकडने निकले थे। लेकिन मौसम बदलने के साथ ही वे समुद्र में फंस गए और धीरे धीरे छोर से काफी दूर हो गए। वे समुद्र में ही कछुओं का खून पीकर जिंदा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार जिंदा देखकर रह गया चकित
समुद्र से महीनों तक न लौटने के बाद सल्वाडोर का परिवार मान चुका था कि वो जिंदा नहीं होंगे। लेकिन उनके जिंदा रहने की खबर ने परिवारजनों को खुदा का शुक्रिया करने का मौका तो दिया पर हैरान भी रह गए। अभी सल्वाडोर बहुत कमजोर हैं और मार्शल द्वीप के तट पर अपने परिवार के साथ घर लौट चुके हैं।