{"_id":"38fc5b08-3dcd-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"surprising-number-of-medagaskar-men-found-eating-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडागास्कर के मर्दो का 'खास शौक'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मेडागास्कर के मर्दो का 'खास शौक'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 04 Dec 2012 10:41 AM IST
विज्ञापन
क्या आपको लगता है कि सिर्फ गर्भवती औरतें ही मिट्टी खाती हैं। आपकी ये गफलत उस वक्त दूर हो जाएगी जब आप मेडागास्कर के मर्दों को शौक से मिट्टी खाता देखेंगे। जी हां बच्चे तो बच्चे मेडागास्कर में हर मर्द शौक से मिट्टी खाता है। यहां बाकायदा औरतें मिट्टी की कुकीज और पिज्जा बनाकर पुरुषों को खिलाती हैं।
विज्ञापन
मेडागास्कर में नेशनल ज्योग्राफिक द्वारा कराए गए एक अध्ययन से पता चला है कि मेडागास्कर के 60 फीसदी से ज्यादा मर्द 'पिका' (मिट्टी खाने की लत) के शिकार हैं। पिका दरअसल शरीर में आयरन की कमी से होने वाला डिसआर्डर है जिसमें लोग लोग नॉनफूड की तरफ आकर्षित होने लगते हैं। इसी डिसआर्डर के चलते मेडागास्कर के मर्द मिट्टी की कुकीज और पिजा पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
वैज्ञानिकों का कहना है कि मेडागास्कर में पुरुष बाकायदा भोजन की तरह मिट्टी खाते हैं। औरतें मिट्टी में नमक और सब्जियां मिलाकर कुकीज बनाती और सुखाती हैं जिन्हें पुरुष और बच्चे चाव से खाते हैं। यही नहीं लोग सूखे चावल, चॉक, चारकोल पेड़ों की सूखी जड़ भी शौक से खाते हैं।
विज्ञापन
अध्ययन में यह बात सामने आई कि मेडागास्कर में यह माना जाता है कि पेट की बीमारियों और कुष्ट रोगों के निदारण के लिए मिट्टी का सेवन अचूक इलाज है। बच्चों और बड़ों में पेट संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए यहां के नीम हकीम भी मिट्टी खाने की सलाह देते हैं। कहा जाता है कि मिट्टी में मौजूद कई तरह के मिनिरल्स और एंटी बायोटिक से पेट की बीमारियां दूर होती हैं।
इस संदर्भ में वैज्ञानिकों ने एक बात पाई कि बचपन में पर्याप्त पोषण न मिलने के कारण बच्चों को पड़ी मिट्टी की लत बढ़ते बढ़ते जवानी में पिका में बदल गई। यहां आज भी हालात इतने अच्छे नहीं है कि हर आदमी को भरपेट भोजन मिल सके।