{"_id":"7697aa84e34d1e9eecccf299efb35c06","slug":"superman-addict-spends-4-400-on-surgeries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्टून बनने के लिए खर्च कर डाले लाखों रुपये","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कार्टून बनने के लिए खर्च कर डाले लाखों रुपये
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 10 Sep 2013 05:24 PM IST
विज्ञापन
अमूमन औरतों के लिए ही कहा जाता है कि वो अपने रूपरंग के लिए पार्लर में हजारों फूंक देती हैं लेकिन इस शौकीन के बारे में सुनकर आप दंग रह जाएंगे।
विज्ञापन
मिरर की खबर के अनुसार, 35 साल के हर्बर्ट शावेज को कार्टून कैरेक्टर सुपरमैन से इस कदर प्यार है कि उस जैसा बनने के लिए उन्होंने 4 लाख 43 हजार रुपए फूंककर 13 सर्जरी कराई हैं।
विज्ञापन
इन 13 सर्जरी में उन्होंने अपनी नाक, त्वचा, रंग होंठ, जबड़ा और ठुड्डी सबकुछ बदलवाया है। फिलीपिंस के कलांबा शहर के शावेज का ये प्यार कोई नया नहीं है। पांच साल की उम्र में ही उन्हें सुपरहीरो कार्टून से प्यार हो गया था।
विज्ञापन
इन सर्जरी के बाद अब वो हर रोज सुपरमैन जैसे कपड़े पहनकर सड़क पर निकल जाता है और लोगों के बीच घूमता है। शावेज के अपने इस रूप का इस्तेमाल बच्चों को अच्छी आदतें सिखाने के लिए करना चाहते हैं।