फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   super shirt can be worn for 100 days without washing

गजब, 100 दिन तक बिना धोए पहनो, चमकती रहेगी कमीज

Mon, 29 Apr 2013 03:00 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Mon, 29 Apr 2013 03:00 PM IST
विज्ञापन
super shirt can be worn for 100 days without washing

कमीज को सुबह पहनों और शाम तक गंदी। रोज रोज की धुलाई से आजिज हो चुके हैं तो आपके लिए आ गई है सुपर कमीज। 100 दिनों तक इसे जमकर पहनिए, ये न तो गंदी होगी और न ही पसीने की बदबू से महकेगी।

विज्ञापन


'वूल एंड प्रिंस' कंपनी का दावा है कि उनकी वूल बटन डाउन कमीज 100 दिन तक बिना धोए पहनी जा सकती है। इस दौरान न तो कमीज पर सिलवटें आएंगी, न मैल जमेगा और न ही पसीने की गंध आएगी।
विज्ञापन


हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि बिना धोए 100 बार पहने जाने पर ये कमीज स्वस्छता के मायनों पर कितनी खरी उतरेगी।

कंपनी द्वारा नियुक्त किए गए निरीक्षकों ने यह पाया कि इस स्पेशल कमीज को बिना धोए और प्रेस किए 100 दिन तक पहना जाए तो भी यह गंदी नहीं होगी।

एक वीडियो में दिखाया गया है कि कंपनी के मालिक मैक ने 100 दिनों तक इस कमीज को पहना। मैक ने इस दौरान हर वो कामकाज किया जो एक सामान्य आदमी करता है।

क्या खास है कमीज में
दरअसल कमीज में लगा मेटीरियल काफी उच्च कोटि के वूलन (ऊन) से बना है। यह वूलन विशेष तौर पर वूल साइंस यानी तापमान, थ्रेड डायनेमिक्स और कॉटन कंपेरिजन जैसे सिद्धान्तों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या होगी कीमत
कंपनी के मुताबिक कमीज की कीमत 98 डॉलर होगी। हालांकि कीमत ज्यादा लगती है लेकिन अगर वाकई ये की दिनों तक बिना धोए हाइजीन रहती है तो इतनी कीमत जायज हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed