{"_id":"1c702c20-8f7c-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"student-became-sadhvi-by-sadhu-hipnotism","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मोहन का कमाल, छात्रा को बना लिया ...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सम्मोहन का कमाल, छात्रा को बना लिया ...
जम्मू।
Updated Mon, 18 Mar 2013 02:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भठिंडा में दो महीने पहले गायब लड़की को एक साधू ने सम्मोहित करके आश्रम की साध्वी बना लिया था। यह खुलासा बिजनौर में बरामद हुई लडकी के बरामद होने से हुआ है। फिलहाल आश्रम में साध्वी बन कर रह रही सम्मोहित लड़की का सम्मोहन तोड़कर उसे जम्मू में उसके माता पिता को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
दो माह पहले स्कूल से गायब हुई 11 की छात्रा जब बिजनौर के आश्रम में बरामद हुई तो उसने खुद को साध्वी बताया। पुलिस के साथ आई अपनी मां और भाई को भी पहचानने से उस लड़की ने इनकार कर दिया। मां को शक हुआ और उसने लड़की के गले पड़ी एक माला की तरफ इशारा किया। पुलिस ने जब लड़की की माला उतारी तो लड़की मां और भाई को पहचानने लगी।
विज्ञापन
ये आश्रम उसी साधु का बताया जा रहा है जो लड़की को जम्मू से एक अन्य लड़की के साथ बरगला कर ले गया था, पुलिस के अनुसार लड़की को उसकी ही क्लास में पढ़ने वाली एक अन्य लड़की ने साधू से मिलाया था। अन्य लड़की बाड़ी ब्राह्मणा निवासी है और उसके पहले से ही साधू से संबंध थे। दोनों की तलाश पुलिस कर रही है। लड़की ने ही उसे कुछ खिलाकर साधू के साथ मिलाया और उसके बाद कोई पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
घर वालों ने 16 जनवरी 2013 को पुलिस थाने में छात्रा के लापता होने का मामला दर्ज कराया। कई दिनों तक उसका कोई पता नहीं चल पाया और बाड़ी ब्राह्मणा निवासी उसकी सहेली की भी तलाश की गई। एक दिन अचानक लड़की ने अपने घर में फोन किया। लड़की को पहले एक आश्रम के कमरे में बंद रखा गया था। इस कमरे में ही एक दिन किसी का मोबाइल फोन रह गया और उसने घर फोन किया तो काल बिजनौर से आई थी।
डीआईजी जेपी सिंह ने भठिंडी पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद इकबाल समेत आठ सदस्यों की पुलिस टीम को बिजनौर रवाना किया। बिजनौर पुलिस के साथ मिलकर कई जगहों पर छापे मारे। कई जगह छापे मारने के बाद एक आश्रम से लड़की को भगवा कपड़े पहने हुए बरामद किया गया। एसडीपीओ ईस्ट एसएस संब्याल के अनुसार लड़की की अभी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, जिसके कारण उसका बयान नहीं लिया गया है। पुलिस बाड़ी ब्राह्मणा की अन्य लड़की और साधू की जानकारी जुटा रही है।