{"_id":"d3c779dc-dcac-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"strange-culture-of-chewa-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाश के पानी से खाना बनाते हैं चेवा के लोग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लाश के पानी से खाना बनाते हैं चेवा के लोग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफ्रीकी महाद्वीप क्षेत्रफल में जितना बड़ा है, परंपराओं के मामले में भी उतना ही विशाल और दिलचस्प है। आज भी यहां के जंगलों में ऐसी कई जनजातियां हैं, जिनके बारे में हमें कुछ नहीं पता।
विज्ञापन
अफ्रीका में एक ऐसा ही आदिवासी समुदाय है चेवा। चेवा समुदाय में अंतिम-संस्कार से पहले एक बेहद अजीबो-गरीब परंपरा का पालन किया जाता है। चेवा समुदाय में जब किसी की मौत हो जाती है तो लोग उसे दफनाने से पहले किसी पवित्र स्थान पर ले जाते हैं और उसके हलक को पेट तक चीर देते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद उसमें पानी डालते रहते हैं। पानी डालने की ये प्रक्रिया तब तक चलती रहती है जब तक कि हलक से होकर बहने वाला पानी साफ न आने लगे।
पानी जब साफ आने लगता है तो परिवार के लोग उसे किसी साफ बर्तन में जमा कर लेते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इस पानी से किया क्या जाता होगा?
आपको सुनकर आश्चर्य होगा कि इस पानी का इस्तेमाल मृतक के परिवार में खाना बनाने के लिए किया जाता है। आपको भले ही ये सबकुछ अटपटा लग रहा हो लेकिन चेवा जनजाति के लिए ये एक पवित्र परंपरा है।
विज्ञापन