{"_id":"78a24fea-ba2a-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"staff-were-forced-to-make-pizzas-without-washing-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं आपको तो नहीं मिल रहा ऐसा पिज़्ज़ा?","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कहीं आपको तो नहीं मिल रहा ऐसा पिज़्ज़ा?
Sat, 11 May 2013 04:33 PM IST
pizzas, toilet, flush, fined, staff, hand, customers, food, dirty, sink
pizzas, toilet, flush, fined, staff, hand, customers, food, dirty, sink
Updated Sat, 11 May 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क किनारे ठेले वालों के गंदेपन पर आप और हम रोज ही लानत भेजते हैं। लेकिन अगर नामी गिरामी दुकानों पर भी फ्लश करने बाद बिना हाथ धोए खाना बनाने की बात पता चले तो...! संभव है कि आप उस दुकान पर जाना ही छोड़ दें।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के मुताबिक साउथ वेल्स के स्वानसी की फ्लाइंग पिज्जा शॉप में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां के रसोइए नंगे हाथों से फ्लश का इसतेमाल करते हैं और उसके बाद बिना हाथ धोए पिज्जा बनाने के काम में लग जाते हैं।
विज्ञापन
ये खुलासा तब हुआ जब एक हेल्थ इंस्पेक्टर वहां निरीक्षण करने पहुंचा। उसने देखा कि दुकान का शौचालय बेहद बुरी हालत में है। फ्लश करने के लिए वेटर्स को टैंक के अंदर हाथ डालना पड़ता है।
विज्ञापन
दूसरा गजब ये कि फ्लश करने के बाद रसोइया हाथ नहीं धोता और नंगे हाथों से ही पिज्जा तैयार करता है।
इतना ही नहीं दुकान ग्रीस और तेल से पटी हुई है। जहां कॉकरोज ओर दूसरे कीड़े आजाद घूमते हैं। वहां हाथ धोने के लिए गर्म पानी का भी बंदोबस्त नहीं है।
हालांकि दुकान के मालिक का कहना है कि उसकी दुकान में इन बातों का पूरा ख्याल रखा जाता है। साथ ही उसके कस्टमर भी उसकी सेवा से काफी खुश हैं।
दुकान मालिक की दलीलों को नजरंदाज करते हुए उस पर मोटा जुर्माना लगा दिया गया है।