फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   stabbed each other over american idol

ऐसा क्या हुआ जो 'मियां-बीवी' में चल गए चाकू

Mon, 27 May 2013 12:13 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 27 May 2013 12:13 PM IST
विज्ञापन
stabbed each other over american idol

टीवी देखते-देखते हम सभी अपना एक फेवरेट कलाकर या प्रस्तोता चुन लेते हैं और ये जरूरी नहीं कि अगर वो हमें पसंद है तो घर के बाकी लोगों को भी उतना ही पसंद आए। लेकिन क्या इस पसंद-ना पसंद के चक्कर में आप अपने किसी करीबी को चाकू मारने की बात सोच सकते हैं...शायद नहीं।

विज्ञापन


पर पेंसिलवेनिया में एक जोड़े ने इस चक्कर में इस कदर लड़ाई कर ली कि दोनों की जान पर आ बनी और बाद में पुलिस दोनों को पकड़कर ले गई। दरअसल हुआ कुछ यूं कि ये जोड़ा अमेरिकन आइडल देख रहा था और दोनों अलग-अलग प्रतिभागियों को जीतते हुए देखना चाहते थे। एक का कहना था कि कैंडिस ग्लोवर विजयी होगा और दूसरा क्री हैरिसन को विजेता देखना चाहता था।
विज्ञापन


हफपोस्ट की खबर के मुताबिक 48 वर्षीय करेन इलेन और 57 वर्षीय ग्रीगोरी स्टेमबघ शराब के नशे में थे और उसी बीच दोनों ने लड़ाई शुरू कर दी। बात यहां तक पहुंच गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर चाकू दे मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीवी का आरोप है कि पति महोदय ने सुबह से ही शराब पीनी शुरू कर दी थी जबकि पति का कहना है कि उसने दोपहर बाद कहीं जाकर दारू को हाथ लगाया था। जब पुलिस वहां पहुंची तो दोनों खून से लथपथ थे। दोनों को इलाज के बाद यॉर्क काउंटी प्रीजन में बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed