{"_id":"535f1eb80e8231b10e00eb6031679c77","slug":"srilanka-gold-eaters","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन लोगों के पेट में गड़ा हुआ है लाखों का सोना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
इन लोगों के पेट में गड़ा हुआ है लाखों का सोना
Updated Thu, 26 Sep 2013 03:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका के कोलंबो हवाई अड्डे पर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सुरक्षा जांच के दौरान पता चला था कि इन लोगों ने सोने के टुकड़े निगले हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि ये लोग आयात कर से बचने के लिए तस्करी के ज़रिए सोना भारत लाना चाहते थे। पकड़े गए सात लोगों में से एक श्रीलंका का है और छह भारतीय हैं। अधिकारियों ने बताया कि जब इन्हें पकड़ा गया तो ये चेन्नई की उड़ान में बैठने वाले थे।
विज्ञापन
इन सभी को अस्पताल ले जाया गया है ताकि इनसे ये सोने के टुकड़े बरामद किए जा सकें। जांच में कुल मिलाकर सोने के 25 टुकड़ों का पता चला था।
सोने का वज़न पता नहीं
श्रीलंका के कस्टम विभाग के प्रवक्ता लेस्ली गामिनी ने बीबीसी को बताय, ‘‘पकड़े गए लोगों की उम्र 40 से 50 साल के बीच है।
उन्हें केला, दही और चावल के आटे और नारियल से बना श्रीलंकाई व्यंजन पिट्टू खिलाया जा रहा है। अब तक दो व्यक्तियों से सोने के चार टुकड़े बरामद किए जा चुके हैं।’’
विज्ञापन
हालांकि लेस्ली गामिनी का कहना है कि "सोने का वज़न और क़ीमत अभी आंकी नहीं गई है, जांच जारी है।" ख़़बरों के मुताबिक़ जिस वाहन से ये लोग हवाई अड्डे तक पहुंचे थे उसे भी पकड़ लिया गया है।
भारत दुनिया में सोने का सबसे बड़ा बाज़ार है। भारत ने हाल ही में सोने की मांग पर अंकुश लगाने के लिए सोने के गहनों पर आयात शुल्क 10 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।