फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   sqirral fight for food in canada

दिल थाम कर देखो पापी पेट की दिलचस्प जंग

Wed, 06 Feb 2013 02:21 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 06 Feb 2013 02:21 PM IST
विज्ञापन
sqirral fight for food in canada
जबसे दुनिया बसी है तभी से जर-जोरू और जमीन के लिए जंग होती आई है। बड़े से बड़े योद्धा को वर्चस्व के लिए खूंखार बनते देखा होगा आपने। लेकिन क्या कभी महज एक मूंगफली के लिए खूंखार लड़ाई देखी है?  जी हां, पापी पेट के लिए आपस में भिड़ी नन्ही गिलहरियों की ये जंग काफी दिलचस्प साबित हुई है।
विज्ञापन

fight
विज्ञापन




डेली मेल के मुताबिक नन्ही गिलहरियों के बीच ये दिलचस्प जंग तब देखने को मिली जब एक गिलहरी को पेड़ पर खाने का कुछ सामान दिख गया। फिर क्या था गिलहरी कूद कर जा पहुंची अपने भोजन के पास। गिलहरी मूंगफली ले पाती इससे पहले ही दूसरी गिलहरी इसे हथियाने को पहुंच गई। अब नजारा था दिलचस्प ग्लेडिएटर रूपी जंग का। यहां मूंगफली के लिए दोनों गिलहरियां योद्धा की तरह एक दूसरे को पटखनी देने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


111




















मजे की बात थी कि गिलहरी मुंह में अपना 'वाजिब हक' दबाए दूसरी गिलहरी को मात दे रही थी। वहां से गुजर रहे एक वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर मोरोजोव ने गिलहरियों की इस अनूठी जंग को अपने कैमरे में कैद कर लिया। फोटोग्राफर का कहना था कि वो हमेशा ही इस पार्क का दौरा करते हैं लेकिन इस तरह की दिलचस्प और अनूठी जंग कभी देखने को नहीं मिली।


111




















मोरोजोव ने कहा कि एक मूंगफली के लिए दो नन्ही गिलहरियों की जंग देखना काफी दिलचस्प था। उनकी लड़ाई के स्टेप्स काफी अनोखे थे। उन्हें लगा मानों वो किसी फिल्म की शूटिंग देख रहे हों।

2222






















मोरोजोव ने कहा कि पहली गिलहरी ने दूसरी गिलहरी को पटखनी देने के साथ साथ कई दांव मारे। उन्हें देखकर यकीन हो गया कि पापी पेट के लिए हर जंग जायज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed