{"_id":"2be45b46-4034-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sperm-count-among-french-men-falls","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंच पुरुषों के सामने 'मर्दानगी' बचाने का चैलेंज","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
फ्रैंच पुरुषों के सामने 'मर्दानगी' बचाने का चैलेंज
पेरिस/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 07 Dec 2012 11:35 AM IST
विज्ञापन
यूं तो फ्रैंच पुरुष दुनिया के सबसे रोमांटिक लोगों में शुमार होते हैं लेकिन बेडरूम के मसले पर उनकी बोलती बंद होने की कगार पर है। एक नए शोध में यह बात सामने आई है कि फ्रैंच पुरुषों में स्पर्म बहुत तेजी से घट रहे हैं। स्टडी में कहा गया है कि फ्रांसीसी पुरुषों में स्पर्म की संख्या तेजी से घट रही है और इस कारण उनके पिता बनने की क्षमता में कमी आ रही है।
विज्ञापन
मेट्रोडॉटकोडॉटयूके के मुताबिक जनरल ह्यूमन रिप्रोडक्शन द्वारा कराए गए अध्ययन के मुताबिक फ्रांसीसी पुरुषों में स्पर्म घटने की दर 1989 से 2005 के बीच तेजी से बढ़ी है। इसका साफ असर परिवार बनाने की योजना पर पड़ा है। इस दौरान पुरुषों में स्पर्म घटने की दर 33.4 प्रतिशत तक बढ़ गई है।
विज्ञापन
पत्रिका के मुताबिक फ्रांस के 26,000 पुरुषों (17 साल से ऊपर के) पर किए गए अध्ययन के दौरान यह बात सामने आई। अध्ययन करने वाले दल के चीफ डॉ. जॉली ली मोल के मुताबिक तनाव हाई सोसाइटी रिस्क और प्रदूषण के चलते स्पर्म संख्या में कमी आ रही है। इसका असर फ्रांस के आने वाले कल यानी जनसंख्या पर पड़ेगा।
विज्ञापन