{"_id":"7bf858f9a872dd23fe5b0144a3137da8","slug":"son-buried-mother-s-body-in-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम इच्छा के लिए मां का शव घर में दफनाया","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अंतिम इच्छा के लिए मां का शव घर में दफनाया
एजेंसी/दिल्ली
Updated Wed, 30 Oct 2013 04:38 PM IST
विज्ञापन
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में एक बेटे ने अंतिम इच्छा पूरी करने के लिए मां की मृत्यु के बाद उसका शव घर के आंगन में दफना दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार टाकली स्थित पुलिस लाइन में रहने वाली 80 वर्षीय महिला कमल ढोले की बीते 27 अक्टूबर को बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी।
महिला ने मरने से पहले अपने बेटे सतीश ढोले के सामने अपनी अंतिम इच्छा बताई कि उसकी मृत्यु के बाद उसके शव को घर के आंगन में दफन कर अंतिम संस्कार कर देना।
मां की मृत्यु के बाद बेटे सतीश ने अंतिम इच्छा पूरा करने के लिए मां के शव को घर के आंगन मे दफना दिया। इस बात की जानकारी आसपास के लोगों ने गिट्टाखदान थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
शिकायत पर पुलिस ने आसपास के रहने वाले लोगों से चर्चा की। इसके बाद में पुलिस ने मृतका का शव कल जमीन से बाहर निकाला और जांच के लिए शासकीय अस्पताल भेजा।
पुलिस के मुताबिक अपनी जमीन पर अंतिम संस्कार करने के लिए संबंधित विभाग से अनुमति लेना अनिवार्य है।
वहीं सतीश ने पुलिस को दिए अपने बयान में कहा कि उसे इन नियम की जानकारी नहीं होने के कारण उसने मां का शव घर के आंगन में दफना दिया।