{"_id":"9c612f5c6530e14b7834ffb880f72044","slug":"snake-vs-frog","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हैरतअंगेज! सांप ने कुछ यूं किया मेंढक का शिकार","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
हैरतअंगेज! सांप ने कुछ यूं किया मेंढक का शिकार
Updated Wed, 08 Jan 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संभवत: सांप एक ऐसा सरीसृप है जिसके बारे में लोग पढ़ना-सुनना सबसे अधिक पसंद करते हैं।
आपने ये तो सुना ही होगा कि सांप छोटे जीवों को अपना भोजन बनाता है। खेतों के चूहे, मेंढक इनके प्रिय भोजन में से एक है लेकिन क्या कभी सांप को इन्हें निगलते देखा है?
विज्ञापन
आपने ये तो सुना ही होगा कि सांप छोटे जीवों को अपना भोजन बनाता है। खेतों के चूहे, मेंढक इनके प्रिय भोजन में से एक है लेकिन क्या कभी सांप को इन्हें निगलते देखा है?
शातिर शिकारी
सांपों के बारे में मशहूर है कि वो बेहद शातिर शिकारी होते हैं। अपने आस-पास के माहौल में बड़ी ही आसानी से घुल-मिल जाने वाले सांप इसीलिए एक सफल प्रजाति माने जाते हैं।
डेली मेल की खबर के अनुसार, ये तस्वीरें अमेरिका के कोस्टारिका के पास ली गई हैं। दिलचस्प बात ये है कि सांप जहरीला नहीं था।
डेली मेल की खबर के अनुसार, ये तस्वीरें अमेरिका के कोस्टारिका के पास ली गई हैं। दिलचस्प बात ये है कि सांप जहरीला नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसे हुआ ये खतरनाक शिकार
ब्लैक फॉरेस्ट रेसर नाम का ये सांप बेहद शांत होकर अपने शिकार का इंतजार कर रहा था।
बर्सिलोना स्थित फोटोग्राफर निकोलस बताते हैं कि वो घात लगाकर शांत बैठा हुआ था। और अगले ही पल पेड़ पर पाया जाने वाला एक मेंढ़क उसके मुंह में था।
वो बताते हैं कि इस मेंढक को निगलने में इस सांप को महज दो मिनट का समय लगा।

दिलचस्प है ये बात
निकोलस बताते हैं कि सबसे अनोखी बात ये रही कि ये सांप जहरीला नहीं था। लेकिन उसने लापरवाही से घूम रहे इस मेंढक को एक झटके में पकड़ लिया।
वो बताते हैं कि सांप बहुत विशाल नहीं था, इसलिए मेंढक को निगलते समय उसके पैर काफी अजीब से नजर आ रहे थे।
वो बताते हैं कि सांप बहुत विशाल नहीं था, इसलिए मेंढक को निगलते समय उसके पैर काफी अजीब से नजर आ रहे थे।
दुख हो रहा था
निकोलस कहते हैं कि उन्हें उस छोटे मेंढक को न बचा पाने का बहुत दुख था लेकिन बाद में उन्होंने सोचा कि यही प्रकृति का नियम है।
उनका कहना है कि मेंढक दर्द से चीख रहा था लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थे। मजेदार बात ये रही कि मेंढ़क को निगलते ही सांप आगे बढ़ गया, संभवत: अपने अगले शिकार की तलाश में।
उनका कहना है कि मेंढक दर्द से चीख रहा था लेकिन वो कुछ कर नहीं सकते थे। मजेदार बात ये रही कि मेंढ़क को निगलते ही सांप आगे बढ़ गया, संभवत: अपने अगले शिकार की तलाश में।