{"_id":"0f2ddf1b27b9613412279e29b730d6b1","slug":"snake-massage-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़कियों के हाथ भूलिए, सांप से कराइए मसाज!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
लड़कियों के हाथ भूलिए, सांप से कराइए मसाज!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 06 Nov 2013 02:55 PM IST
विज्ञापन
यूं तो तनाव लेना ही अच्छा नहीं है, लेकिन अगर तनाव आप पर हावी हो तो आप क्या करेंगे? एक ओर जहां कुछ लोग तनाव दूर करने के लिए योग का सहारा लेते हैं, शॉपिंग करते हैं वहीं कुछ को पार्लर जाना पसंद होता है।
विज्ञापन
इनकी खूबसूरती देखकर जल उठते हैं लोग
पार्लर जाकर मसाज कराना भी आजकल तनाव दूर करने का एक प्रचलित माध्यम बनता जा रहा है। लेकिन इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में मसाज ने अब एक नया रूप ले लिया है।
विज्ञापन
ये कैसे दूल्हा-दुल्हन? अजीबोगरीब जोड़ों की 7 चौंकाने वाली शादियां!
क्या आप सांपों से मसाज कराने की बात सोच सकते हैं? जिसमें कई प्रजातियों के सांपों को आपके शरीर पर छोड़ दिया जाता है। वो कभी नाक में जाने की कोशिश करते हैं तो कभी पेट पर रेंगते हैं।
विज्ञापन
युवक को डसने वाले जहरीले सांप की मौत
मसाज करने वालों का कहना है कि इस मसाज से तनाव चुटकियों में दूर हो जाता है। जिसमें डेढ़ से दो मीटर के सांपों को मसाज कराने वाले के शरीर पर यूं ही रेंगने के लिए छोड़ दिया जाता है। मसाज पार्लर चलाने वालों का कहना है कि सोप की ठंडक से तनाव और चिडचिड़ापन दूर होता है।
इंडोनेशिया में इसका चलन एक साल पहले ही शुरू हुआ है और इतने कम समय में ही ये काफी प्रचलित हो गया है।
'जरा इधर भी' अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।