फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   snake-guinness-book-records-bihar

खा चुका है 4 हजार सांप, अब नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर

Thu, 22 Aug 2013 04:19 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 04:19 PM IST
विज्ञापन
snake-guinness-book-records-bihar
आप अपनी भूख मिटाने के लिए खाना खाते हैं, पर उसका कहना है कि जब तक वो सांप नहीं खाता, उसकी भूख ही नहीं मिटती। वो सांप के खून को दूध की तरह पी जाता है। अभी तक वह हजारों सांपों को खा चुका है।
विज्ञापन


बिहार के रहने वाले 35 वर्षीय निरंजन भास्कर अपनी भूख मिटाने के लिए सांप खाते है।

मेल टुडे के मुताबिक निरंजन भास्कर ने बताया "सात वर्ष की उम्र में एक बार उसका सामना सांप से हो गया। सांप ने उस पर हमला बोल दिया। सांप से बचने के लिए मैंने सांप को काट लिया। मैं इतने गुस्से में था कि पूरे सांप को अपने दांतों से काट दिया।"
विज्ञापन


निरंजन ने बताया कि तब से आज तक वह 4 हजार सांप खा चुका है। रोज सुबह सांप की तलाश में वह घाघरा नदी के किनारे जाता है। और सांप को खोज कर खाता है।

निरंजन ने बताया कि उसका लक्ष्य अब गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाने का है। उसने दावा किया है कि वह जहरीले सांपों के साथ 40 दिन गुजार सकता है। अभी तक यह रिकॉर्ड 32 दिन का है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरंजन भास्कर शादीशुदा है और उसकी चार लड़कियां हैं। उसने अपनी लड़कियों को भी सांपों से निपटने की ट्रेनिंग दी है। उसकी बेटियां सांप तो नहीं खाती हैं, पर सांपों के साथ खिलौनों की तरह खेलती जरूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed