{"_id":"4a792c3c-27e1-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"smoking-create-clash-in-a-family-lost-child-coustdy","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिगरेट का ऐसा लगा कश, जिंदगी में हो गई कशमकश","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सिगरेट का ऐसा लगा कश, जिंदगी में हो गई कशमकश
दुबई।
Updated Tue, 06 Nov 2012 12:50 PM IST
विज्ञापन
स्मोकिंग करना सेहत के लिए तो नुकसानदायक होता ही है, पर वह आपके पारिवारिक जीवन पर भी असर डाला सकता है। ऐसा ही एक मामला यहां पर सामने आया है, जहां अदालत ने एक तलाक की याचिका पर सुनवाई करते हुए परिजनों से उनके बच्चे की कस्टडी ले ली है। पति के स्मोकिंग की आदत को आधार बनाकर पत्नी ने तलाक की याचिका दाखिल की थी, लेकिन अदालत ने पाया कि पत्नी को शादी से पहले पति के स्मोकिंग की आदत के बारे में पता था। यह कहते हुए अदालत ने दंपति से उनके बच्चे की कस्टडी को ले लिया।
उल्लेखनीय है कि पत्नी ने इस साल जुलाई अदालत में तलाक की याचिका दाखिल करते हुए कहा था उसके पति की स्मोकिंग के चलते उसकी सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। अपील जज इब्राहिम खुडाइरी ने मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि पत्नी को पहले से पता था कि उसके पति को स्मोकिंग की आदत है। यह जानते हुए भी उसने निकाह नामे पर दस्तखत किए। यह कहते हुए अदालत ने तलाक की याचिका को मंजूर करते हुए दंपति से उनके बच्चे की कस्टडी को ले लिया। गौरतलब है कि सऊदी अरब दुनिया का चौथ सबसे बड़ा सिगरेट निर्यात करने वाला देश है।