{"_id":"9c1472c6-4e4d-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"smart-phone-will-become-your-car-key-in-case-of-left","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चाभी गुम गई क्या? स्मार्टफोन है ना","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कार की चाभी गुम गई क्या? स्मार्टफोन है ना
मेलबर्न।
Updated Tue, 25 Dec 2012 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चाभी कहीं रखकर भूल जाना और फिर जहान छान मारना। इस तरह की दिक्कतों से हम और आप रोज ही दोचार होते हैं। लेकिन अब आपका स्मार्टफोन इस समस्या को जड़ से ही खत्म करने जा रहा है। अब अगर आपकी कार की चाभी खो भी जाती है तो आपका स्मार्टफोन आपकी कार का दरवाजा खोल देगा। जी हां, यह बिलकुल सच है।
विज्ञापन
दक्षिण कोरियाई कंपनी ह्यूंडई के इंजीनियरों ने एक नया सिस्टम विकसित किया है, जो आपके स्मार्टफोन को कार की चाभी की तरह इस्तेमाल करने की इजाजत देगा। यह है कि यह नई तकनीक दो सालों के भीतर खरीददारों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
इस सिस्टम में ब्लूटूथ की जगह वायरलेस नीयर फील्ड कम्यूनिकेशन (एनएफसी) का प्रयोग किया गया है। यह आपको कार का दरवाजा बंद करने और खोलने की इजाजत देगा। बस आपको अपनी कार की खिड़की पर लगे एक छोटे टैग पर अपने स्मार्ट फोन को हिलाना होगा। इसके अलावा और भी कई तरह की सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन
इस सिस्टम को जर्मनी में पेश किया गया। वेबसाइट कार्सगाइड डॉटकॉम डॉट एयू की रिपोर्ट के अनुसार, ह्यूंडई ने कहा कि यह सिस्टम मुख्य धारा के उपभोक्ताओं के लिए तकनीक विकसित करने के उद्देश्य का हिस्सा है।