फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   smart closet machine that will select your dress

अब मशीन बताएगी, कब - क्या पहनें आप

Fri, 28 Dec 2012 10:08 AM IST
न्यूयॉर्क।
न्यूयॉर्क। Updated Fri, 28 Dec 2012 10:08 AM IST
विज्ञापन
smart closet machine that will select your dress

हर कोई ये सोचता है कि ऐसा क्या पहनूं जो सबसे अच्छा लगूं। कहीं बाहर जाने से पहले तो दस बार सोचना पड़ता है कि इंप्रेशन डालने के लिए क्या पहना जाए। इस मौके पर औरतें क्या मर्द भी कन्फ्यूज रहते हैं। लेकिन अब आपकी कन्फ्यूजन जल्द ही दूर होने वाली है क्योंकि अब आपको आपकी मशीन के जरिए सलाह मिलेगी कि क्या और किस रंग का लिबास पहने।

विज्ञापन


अलग अलग मौके पर माहौल के हिसाब से कपड़े पहनने की हिदायत कोई और भले ही न दे लेकिन एख मशीन आपकी समस्या को हल कर देगी। वैज्ञानिक ‘स्मार्ट क्लोसेट’ नाम से एक ऐसी इंटेलिजेंस मशीन बना रहे हैं जो बड़ी आसानी से बता देगी कि किस मौके पर किस कलर और डिजाइन की पोशाक आप पर फबेगी।
विज्ञापन


यह साफ्टवेयर सुझाव देते समय आपके वार्डरोब और वेबसाइटों के कलेक्शन को ध्यान में रखता है। दरअसल इस मशीनी जादूगरी का मूलमंत्र कंप्यूटर प्रोग्राम में छुपा हुआ है। इस प्रोग्राम को नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर और चाइनीज एकेडमी ऑफ साइंस ने मिलकर बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भावना-नियंत्रित यह प्रोग्राम आपको सुझाव देगा कि किस अवसर पर आप को क्या पहनना चाहिए और उसका कलर क्या होगा। हालांकि की यह यंत्र तैयार हो चुका है लेकिन अभी प्रयोगशाला के स्तर पर है। इस क्लोसेट का इस्तेमाल व्यक्तिगत रूप से मोबाइल परिधान मैनेजमेंट उपकरण के रूप में किया जा सकता है।


यही नहीं इसको हम प्लग इन सिस्टम के रूप में इस्तेमाल कर वेबसाइटों के जरिए मनपसंद परिधानों की ऑनलाइन खरीदारी कर सकते हैं। लेकिन इस यंत्र की सीमा भी है। यह केवल दस अवसरों के लिए परिधान का सुझाव देगा जिसमें शादी, दाह संस्कार, ऑफिस, डेटिंग आदि शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed