{"_id":"ee52823e79c2877d1890b498113d42f4","slug":"skinny-dipping-world-record-set-by-729-nude-swimmers-in-vera","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकॉर्ड बनाने के लिए नंगे हो गए 729 लोग","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
रिकॉर्ड बनाने के लिए नंगे हो गए 729 लोग
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 26 Jul 2013 07:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकॉर्ड की किताब में दर्ज होने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते। ऐसा ही कुछ स्पेन के वेरा में हुआ, जहां 729 लोगों ने पिछले साल बना रिकॉर्ड तोड़ने की खातिर अपने सारे कपड़े उतारकर समंदर में छलांग लगाई।
विज्ञापन
भूमध्य सागर में स्विमसूट के बिना उतरे इन नग्न लोगों ने कामयाबी पाई और पिछले साल न्यूजीलैंड में बने 506 लोगों के ऐसे ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
यूरोपा प्रेस के मुताबिक इस समारोह में 600 लोगों के शामिल होने की संभावना थी, लेकिन असल में इससे ज्यादा लोग जुटे। वेरा के मेयर जोस कारमेलो जॉर्ज इस तादाद से काफी खुश नजर आए और इस मास न्यूड स्विम को उन्होंने बेहतरीन कामयाबी बताया।
विज्ञापन
हफपोस्ट की खबर के मुताबिक, वेरा शहर और स्पेनिश नेचुरिज्म फाउंडेशन की ओर से आयोजित इवेंट में हिस्सा लेने के लिए तैराकी करने वाले ये नग्न लोग सुबह से ही जुटने लगे थे।
विज्ञापन
इस इवेंट से मिलने वाली रकम चैरिटी में खर्च की जाएगी। और रिकॉर्ड तोड़ने की इस कोशिश से वेरा में टूरिज्म को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
दिसंबर में नग्न तैराकों के एक और समूह ने न्यूजीलैंड में रिकॉर्ड तोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन क्योंकि भीड़ दो अलग-अलग बीच पर जुटी थी, इसलिए गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने इसे नहीं माना।