{"_id":"d1b4ec1a-903f-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"sister-escaped-from-home-as-sister-want-to-sell-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलयुगी रिश्ते, सगी बहन ने ही लगा दी बोली","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
कलयुगी रिश्ते, सगी बहन ने ही लगा दी बोली
बागपत।
Updated Tue, 19 Mar 2013 10:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुनिया में रिश्ते कितने कलयुगी हो गए हैं इसका उदाहरण बागवत के सिंघावली गांव में देखने को मिला जब सगी बहन ने ही पति के साथ मिलकर मासूम बहन की सरेआम बोली लगा दी। अपनी बोली लगती देख युवती ने हिम्मत दिखाई और बहन के घर से भाग निकली। खास बात ये रही कि घर से भागने के बाद युवती ने अपने शरणदाता से ही विवाह कर लिया। युवती की शिकायत पर बहन और जीजा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह युवती 7 फरवरी 2013 को एक युवक के साथ चली गई थी। युवती की बहन ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई और सोमवार को पुलिस ने युवती को पकड़ लिया। उसे सीएचसी पर मेडिकल के लिए भेजा गया। दूसरी तरफ युवती ने बहन के घर जाने से इनकार करते हुए आरोप लगाया कि सगी बहन ही उसे बेचने पर तुली थी।
उसने बताया कि उसके मां बाप की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी। वे चार बहन और दो भाई है और वह काफी समय से अपनी बड़ी बहन के पास रह रही थी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बहन और बहनोई उसे बेचना चाहते थे। 7 फरवरी 2013 को बाहर के कुछ लोग उसकी बोली लगा रहे थे। इसी डर के चलते वह मौका पाकर घर से निकल गई।
विज्ञापन
अमीनगर सराय कस्बे में उसकी मुलाकात बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक युवक से हुई। युवक उसे अपने घर लेकर आ गया। बाद में दोनों ने शादी कर ली। अब उसकी युवक के साथ रहना चाहती हैं। उसने पुलिस से अपनी सुरक्षा की मांग की है।