{"_id":"e9f693a6-4813-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"silvio-berlusconi-76-announces-engagement-to-francesca-pascale-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा 76 का और दुल्हन 27 की, वाह बर्लुस्कोनी ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
दूल्हा 76 का और दुल्हन 27 की, वाह बर्लुस्कोनी
मिलान (इटली)।
Updated Mon, 17 Dec 2012 12:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपत्तिजनक संबंधों और स्केंडलों के लिए मशहूर इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी फिर से ब्याह रचाने जा रहे हैं। 76 साल के हो चुके बर्लुस्कोनी ने हाल ही में टीवी प्रेजेंटर फ्रांसेस्का पास्केल से एंगेजमेट करने की घोषणा की है। खास बात ये है कि पास्केल महज 27 साल की है। वो अपने भावी पति बर्लुस्कोनी से 49 साल छोटी है यानी उनकी पोती की उम्र की। तबियत से काफी रंगीनमिजाज बर्लुस्कोनी की ये तीसरी शादी होगी।
टीवी चैनलों को दिए गए इंटरव्यू में बर्लुस्कोनी ने कहा "मैं काफी तन्हा महसूस कर रहा हूं और जल्द ही पास्केल के साथ विवाह बंधन मे बंध जाऊंगा। पास्केल मेरी बेटी मेरीना की काफी अच्छी दोस्त है।" बर्लुस्कोनी इस समय दूसरी पत्नी वेरोनिका लारियो के साथ विवाह बंधन में हैं।
बर्लुस्कोनी ने कहा " हमारे बीच 49 साल का अंतर है। पास्केल एक बेहद सुदंर लड़की है। वो बाहर से जितनी सुंदर है, अंदर से भी उतनी ही खूबसूरत है। वो मेरे काफी करीब है और मुझे प्यार करती है। मैं भी उसके बारे में ऐसा ही महसूस करता हूं।"
विज्ञापन
एक नाबालिग वेश्या के साथ संबंध बनाने के मामले में बर्लुस्कोनी पर पहले ही मुकदमा चल रहा है। मालूम हो वेश्याओं मॉडलों के साथ सेक्स संबंधों के चलते ही बर्लुस्कोनी को अपने प्रधानमंत्रित्व काल में काफी छीछालेदार झेलनी पड़ी थी। इन्हीं कारणों से वो पद से इस्तीफा देने को मजबूर हुए। इतालवी मीडिया ने ऐसे दर्जनों मामले पर्दाफाश किए जिनमें बर्लुस्कोनी को कम उम्र वेश्याओ और मॉडलों के साथ सेक्स संबधों का आरोपी दिखाया गया।