{"_id":"bfd7956c-7fda-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"short-height-boy-get-wife-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजब, जब छोटे पैक को मिल गई 'परफेक्ट बीवी'","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
गजब, जब छोटे पैक को मिल गई 'परफेक्ट बीवी'
गाजियाबाद।
Updated Tue, 26 Feb 2013 11:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कहते हैं कि जोड़ियां ऊपर से बनकर आती हैं। रब ने हर बंदे और बंदी के लिए जोड़ी बना रखी है बस मिलाने की देर है। ऐसी ही एक बेमिसाल जोड़ी का विवाह गाजियाबाद के डासना क्षेत्र के न्यू गौरव एंक्लेव में हुआ। खास बात यह थी कि दूल्हा 3.5 फुट का था और दुल्हन 3.3 फीट की थी। अपने दुलारे छोटे पैक को शादी के बंधन में बंधता देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग विवाह में उपस्थित हुए।
विज्ञापन
शादी के इस समारोह में सभी दूल्हे-दुल्हन की एक झलक पाने को बेताब थे। कहा जा रहा है कि यह महानगर की सबसे छोटी जोड़ी है। दूल्हे की लंबाई जहां 3.5 फीट है वहीं, दुल्हन 3.3 फीट की है। इस युगल को देखने के बाद हर किसी की जुबां पर यही था कि रब ने इनकी जोड़ी बनाई है।
विज्ञापन
दरअसल, डासना निवासी सोनू (22) पांचवीं कक्षा तक पढ़ा हुआ है। उसके परिवार में सभी की लंबाई अच्छी है लेकिन उसी की कम रह गई। लेकिन सोनू ने हिम्मत नहीं हारी और कई उतार-चढ़ाव के बाद उसने अपना सैलून खोला। परिवार में सोनू की शादी की बात चली लेकिन लंबाई और कम पढ़े लिखे होने के कारण बात आगे नहीं बढ़ पाई।
विज्ञापन
करीब एक साल पहले सोनू और रेहाना (19) के परिवार मिले और काफी विचार विमर्श के बाद शादी तय हो गई। रेहाना के पिता शमशुद्दीन सैफी ने कहा कि यह शादी उनकी रजामंदी से हुई है। परिवार में सभी खुश हैं। वहीं सोनू शादी से बेहद खुश है। उसका कहना है कि उसे बेहतर जीवन संगिनी मिली है। सोनू के मामा रहीसुद्दीन, चाचा मोहम्मद इशाक समेत अन्य रिश्तेदारों ने इस जोड़ी को बधाई दी।