{"_id":"fa139480-9761-11e2-b06d-d4ae52bc57c2","slug":"shop-in-australia-charges-customers-5-for-window-shopping","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौंकिए मत, विंडो शॉपिंग करने के भी लगेंगे दाम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
चौंकिए मत, विंडो शॉपिंग करने के भी लगेंगे दाम
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।
Updated Thu, 28 Mar 2013 10:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप बाजार जाते हैं तो कुछ भी खरीदने से
विज्ञापन
पहले दस दुकानों में झांकते हैं। दाम की तसल्ली होने पर ही कोई चीज खरीदते
हैं। लेकिन अब दुकानों में फ्री की तांकाझांकी यानी कि विंडो शॉपिंग करनी आसान
नहीं होगी। जी हां, ऑस्ट्रेलिया की एक दुकान ने वस्तुओं को ताकने के लिए पांच डालर चार्ज करने शुरू कर दिए हैं।
ब्रिसबेन में सेलिएक सप्लायर नाम की दुकान के आगे पिछले दिनों बोर्ड टंग गया। बोर्ड पर लिखा था - विंडो शॉपिंग की फीस पांच डॉलर। दुकान के बाहर लगाए गए बोर्ड पर लिखा था कि वस्तुओं को देखने का चार्ज पांच डॉलर है। यदि ग्राहक वस्तु को परखने के बाद खरीद लेता है तो उससे ये पांच डॉलर चार्ज नहीं किए जाएंगे।
दुकान के मालिक ने इसका खुलासा करते हुए कहा कि उन्हें बहुत कोफ्त होती थी जब ग्राहक दुकान में आकर चीजों को उलट पुलट कर देखते, दाम पूछते और खिसक जाते थे। यहां वस्तु को परखने और दाम पूछने के बाद ग्राहक दूसरी दुकान पर जाकर सामान खरीदते थे और इसी कारण उन्हें विंडो शॉपिंग पर चार्ज लगाने का आइडिया आया।
दुकान के बाहर बोर्ड पर लिखा गया है कि चूंकि ग्राहक इस दुकान को बतौर रेफरेंस इस्तेमाल करते थे इसलिए अब दुकान की चीजों को देखने के लिए चार्ज देना होगा। इस बोर्ड पर साफ लिखा है कि वस्तुओं को देखने और दाम पूछने के बाद बाहर जा रहे हैं तो पांच डॉलर का चार्ज चुकाइए। अगर ग्राहक दाम पूछने के बाद उसे खरीद लेता है तो विंडो शॉपिंग का चार्ज नहीं वसूला जाएगा।