फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   she is a real bookworm

ये है पांच साल की किताबी कीड़ा

Wed, 05 Jun 2013 02:12 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 05 Jun 2013 02:12 PM IST
विज्ञापन
she is a real bookworm

आपने बड़े-बड़े किताबी कीड़े देखे होंगे लेकिन शर्तिया ऐसा किताबी कीड़ा नहीं देखा होगा। पांच साल की ये नन्ही बच्ची उन तमाम किताबी कीडों से कई कदम आगे है, जिन्हें आप जानते हैं।

विज्ञापन


डेली मेल की खबर के मुताबिक, ल्यूसियाना के लेक चार्ल्स की सोफिया मोस ने एक साल में करीब 875 किताबें पढ़ डाली हैं। लेकिन उससे भी ज्यादा हैरान करने वाली बात ये है कि सोफिया हर रोज नियम से एक किताब पढ़ती है। अब आप इसे मेनिया कहिए या कुछ और एक किताब खत्म करते ही वो दूसरी के पन्ने पलटना शुरू कर देती है।
विज्ञापन


उसने टीएस कूलने एलीमेंट्री लाइब्रेरी की लगभग सारी किताबें पढ़ रखी हैं। लाइब्रेरी के मालिक मैरी लेनियर ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी में कई बच्चे आते हैं लेकिन सोफिया जैसा कोई भी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोफिया के पिता उसकी इस आदत से काफी खुश है लेकिन कई बार उन्हें ये बुरा भी लगता है कि छोटी सी बच्ची नींद और खाने-पीने के समय भी किताबों में डूबी रहती है।

शुरुआत में सोफिया एक हफ्ते में पांच किताबें लाइब्रेरी से इश्यू कराती थी लेकिन अब उसकी संख्या बढ़कर 20 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed