{"_id":"b28a72239de5a245da1132f502c46bea","slug":"she-fell-in-love-with-pupil","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टूडेंट के प्यार में दीवानी टीचर ने यह क्या कर दिया!","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
स्टूडेंट के प्यार में दीवानी टीचर ने यह क्या कर दिया!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 17 Dec 2013 11:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने लोगों को ये कहते सुना होगा कि प्यार बड़ा ही अजीब होता है, कब और किससे हो जाए कुछ भी कहा नहीं जा सकता। ये मामला भी कुछ वैसा ही है, जिसमें एक शादीशुदा टीचर अपने स्टूडेंट के प्यार में दीवानी हो गई।
विज्ञापन
डेली मेल की खबर के अनुसार, इस टीचर ने पुलिस और अपने सहकर्मियों को बताया कि वो अपने इस स्टूडेंट से बहुत प्यार करती है। 35 वर्षीय बर्नाडेट स्मिथ नाम की इस टीचर ने बताया कि उसे अपने 16 वर्षीय स्टूडेंट से बहुत प्यार है। वो उसके साथ शारीरिक संबंध भी बना चुकी है।
विज्ञापन
दो मुंह के साथ पैदा हुआ सूअर, पर समस्या है कुछ और...
उसने बताया कि क्लास रूम में पढ़ाने के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए। लेकिन उनकी इस करतूत का पता लड़के की दादी को चल गया और उसने सारी बात स्कूल में बता दी। शिकायत के बाद ही स्मिथ को स्कूल से सस्पेंड कर दिया गया।
विज्ञापन
18 ऐसी दुर्लभ तस्वीरें जो आपने पहले नहीं देखी होंगी
लेकिन उसी दिन स्मिथ लड़के के घर पहुंची और उन्होंने रात साथ बिताई। आश्चर्य की बात ये है कि स्मिथ तीन बच्चों की मां हैं।
स्मिथ अपने प्यार का इजहार लड़के के पिता से भी कर चुकी है। जब ये सारी बात पुलिस की जानकारी में आई, तो उन्होंने स्मिथ से पूछताछ की। अपने साक्षात्कार के दौरान भी स्मिथ हर बार यही कहती रही कि वो उस लड़के से प्यार करती है और उसके लिए वो अपने पति से तलाक भी ले सकती है।
कहानी एक अभागी मां की, 40 साल से कैद है जिसका बेटा
जब पुलिस ने लड़के से पूछताछ की तो उसने कहा कि वो नहीं जानता कि उसे लेकर वो कैसा महसूस करता है। स्मिथ का करियर बर्बाद हो चुका है। वहीं दूसरी ओर लड़के के पिता का कहना है कि वो अब भी इन बातों पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं।