{"_id":"27c56190-4507-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"shape-shifting-smart-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"आकार बदलने वाला स्मार्ट होम","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
आकार बदलने वाला स्मार्ट होम
लंदन/एजेंसी
Updated Thu, 13 Dec 2012 03:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौसम बदलते ही हमारी पूरी जीवनशैली बदल जाती है। बदलती परिस्थितियों के साथ तालमेल बिठाने के लिए हमें बहुत सारे बदलाव करने पड़ते हैं। घर के अंदर भी और बाहर भी। पर हम अपने घर को कभी नहीं बदल पाते। वह एक बार जैसा बन गया सो बन गया। पर अब यह मुमकिन हो सकता है।
विज्ञापन
ब्रिटेन के वास्तुकारों ने एक ऐसे ‘स्मार्ट’ होम का कांसेप्ट तैयार किया है, जो मौसमी और यहां तक की खगोलीय परिस्थितियों के अनुसार आठ विभिन्न आकारों में बदल सकता है। उदाहरण के तौर पर गर्मी में आपके बेडरूम का एक हिस्सा पूर्व की ओर हो जाएगा और सूर्य की किरणें आपको जगा देंगी। इसके बाद यह चारों ओर घूम भी सकता है, ताकि आपको लगातार धूप मिलती रहे। इस स्मार्ट घर को ‘डी डाईनामिक’ नाम दिया गया है।
विज्ञापन
डेली मेल की रिपोर्ट के अनुसार, यह क्रांतिकारी घर 20वीं शताब्दी के गणितज्ञ हेनरी डूडेनी के कार्य पर आधारित है, जिन्होंने एक वर्ग को विभाजित कर इसके टुकड़ों को एक समभुज त्रिकोण में व्यवस्थित करने के लिए एक तरीका ईजाद किया था। इस स्मार्ट होम का लचीलापन इसको सर्दी से गर्मी और दिन से रात के अनुकूल बदलने की इजाजत देगा। इसकी मोटी भारी दीवारें, आंतरिक दीवारों में और इसके दरवाजे, खिड़की में बदल जाएंगे।
विज्ञापन
इस घर के डिजाइन में दो बेडरूम, एक खुला लिविंग रूम और एक बाथरूम शामिल है, पर विभिन्न परिस्थितियों की जरूरतों के हिसाब से इसमें बदलाव किया जा सकता है। ब्रिटिश आर्किटेक्ट डेविड ग्रुनबर्ग और डेनियल वूल्फसन ने इस स्मार्ट होम के कांसेप्ट को विकसित करने के लिए डी हाउस कंपनी शुरू की है। उन्होंने कहा कि हमारी कंपनी आर्किटेक्चर और डिजाइन में क्रांति लाने के लिए तैयार है। हम डूडेनी के विचार को वास्तविकता का रूप देंगे।