फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   sex setisfection

सेक्स संतुष्टि के मामले में भारत तीसरे पायदान पर

Thu, 30 May 2013 03:11 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 30 May 2013 03:11 PM IST
sex setisfection

सेक्स संतुष्टि के मामले में भारत विश्व में तीसरे पायदान पर है। सेक्स को दांपत्य जीवन का हिस्सा मानने के साथ 50 फीसदी से ज्यादा भारतीयों ने स्वीकार किया कि वो इस संबंध में अब तक संतुष्ट हैं।



ड्यूरेक्स द्वारा कराए गए सर्वे के मुताबिक भारत की 61 फीसदी जनता सेक्स के मामले में संतुष्ट महसूस करती है।

इस सर्वे के मुताबिक सेक्स संतुष्टि के मामले में पहला स्थान नाइजीरिया (67 फीसदी) है। जबकि दूसरे स्थान पर मेक्सिको है जहां की 63 फीसदी जनता सेक्स के संबंध में संतुष्ट है।


इस सूची में भारत का स्थान तीसरा है। भारत में 61 फीसदी लोगों ने स्वीकार किया कि वो अपने साथी के साथ सेक्स संबंध के मामले में संतुष्ट हैं।

चौथे नंबर पर पोलैंड (54 फीसदी) और छठे नंबर पर ग्रीस (51  फीसदी) का नाम है। इसके बाद हॉलैंड (50), दक्षिणी अफ्रीका (50 फीसदी) और स्पेन (49 फीसदी) है।
विज्ञापन


अचंभे की बात है कि अपने जीवनकाल में 10-12 सेक्स पार्टनर बनाने के बावजूद अमेरिका और कनाडा की महज 48 फीसदी जनता सेक्स के मुद्दे पर संतुष्टि महसूस करती है।


क्या हैं सेक्स संतुष्टि के पैमाने

दरअसल ड्यूरेक्स ने अपने सर्वे में सेक्स संतुष्टि संबंधी कुछ प्रश्न तैयार किए। ये प्रश्न तनाव मुक्त संबंध, सेक्स स्वीकार्यता, सेक्स मिथ से दूरी, सेक्स की निरंतरता से जुड़े हुए थे।

इन्हीं बातों को ध्यान में रखकर सवाल पूछे गए जिसमें भारत के 61 फीसदी लोगों ने सेक्स संतुष्टि की बात स्वीकार की।

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed