{"_id":"fc555650-384f-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"sex-in-plane-increse-trend-of-mile-high-club","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्स इन एयर, आकाश में 'बेशर्मी' का क्रेज ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
सेक्स इन एयर, आकाश में 'बेशर्मी' का क्रेज
लंदन।
Updated Tue, 27 Nov 2012 10:34 AM IST
विज्ञापन
लंबी दूरी के हवाई सफर के दौरान होने वाली बोरियत से निजात पाने के लिए विमान में ही वियाग्रा खाकर रासलीला करने का क्रेज बढ़ता जा रहा है। हाल ही में हुए एक सर्वे में पाया गया कि शारीरिक भूख मिटाने के लिए मिड-हाई क्लब में शुमार होने वाले लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
दरअसल माइल-हाई क्लब का इस्तेमाल सामूहिक रूप से वो लोग करते हैं जो विमान में सेक्स करने के शौकीन होते हैं। विमान के बाथरूम में कपल्स का एक साथ घुसना या फिर एक ही कंबल के अंदर एक-दूसरे से गुंथना आम बात होती जा रही है।
विज्ञापन
ट्रेवल सर्च इंजन की ओर से एशिया प्रशांत क्षेत्र में कराए गए सर्वे में पाया गया कि तीन हजार में से करीब 15 फीसदी लोगों ने माना कि वह विमान में लोगों को कई प्रकार से काम क्रीड़ा करते हुए देख चुके हैं। यही नहीं पांच फीसदी ने माना कि वह खुद विमान के अंदर काम क्रीड़ा का आनंद उठा चुके हैं। ज्यादातर ने माना कि कपल्स एक साथ बाथरूम में घुसते हैं और इसके बाद खटपटर समेत अजीबोगरीब आवाज आती है। सर्वे में पाया गया कि कुछ लोग केवल सेक्स के लिए ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ विमान का टिकट कटाते हैं।
विज्ञापन
अजब क्रेज के गजब नमूने
सर्च इंजन वेगो डॉट कॉम की ओर से कराए गए सर्वे में पाया गया कि विमान की सीट पर अंडरवियर का मिलना, पूरी महिला के आकार की गुड़िया लेकर चलना और उसके लिए सिट बुक कराना, महिलाओं द्वारा हैंड बैग में ऑपरेटिंग वाइब्रेटर लेकर चलना आम बात है।
एक बार पैसेंजर के सिर के ऊपर बने लॉकर से अचानक अजीबोगरीब आवाज आने लगी। डरे सहमे लोगों ने जब इसकी शिकायत की तो आननफानन में लॉकर खोला गया। पाया गया कि लॉकर में रखे एक महिला के हैंडबैग में ऑपरेटिंग वाइब्रेटर बज रहा था। यही नहीं लड़कियां एक दूसरे की भी भरपूर मदद करती हैं। एक लड़की अपनी गर्लफ्रेंड के साथ उसे नहलाने में मदद करने के वास्ते बाथरूम में घुसती है और काफी देर बाद दोनों निकलती हैं।