{"_id":"8668af82-db2e-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"seven-month-old-boy-born-with-a-spinal-defect","type":"story","status":"publish","title_hn":"'पूंछ वाला बच्चा', आखिर क्या है इसका राज ","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
'पूंछ वाला बच्चा', आखिर क्या है इसका राज
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 24 Jun 2013 07:42 AM IST
विज्ञापन
ये बच्चा भारत में पैदा हुआ होता तो लोग इसे हनुमान जी का अवतार मान चुके होते। लेकिन ये बच्चा चीन में जन्मा है और इसकी पूंछ को लेकर इसका परिवार बहुत ही दुखी है।
विज्ञापन
दरअसल सात महीने के इस नन्हे-मुन्ने के साथ एक बड़ी ही अजीब परेशानी जुड़ी है। रीढ़ की हड्डी का सही विकास नहीं होने की वजह से इस बच्चे के निचले हिस्से में एक पूंछ सी उभर आई है। देखने में ये पूंछ 'गदा' का आभास देती है।
विज्ञापन
हालात ये हैं कि ये उभार बढ़ते-बढ़ते इतना बड़ा हो गया है कि अब ये बाकायदा किसी जानवर की पूंछ जैसा नजर आता है। सात महीने का जिआओ वेई हालांकि इससे अनजान है लेकिन उसका परिवार बहुत परेशान है।
विज्ञापन
गुआंदोंग में रहने वाला इस बच्चे का परिवार इस विकृत अंग को सर्जरी से हटवाना चाहता था लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि इसकी सर्जरी नहीं की जा सकती है।
स्पाइना बीफिदा एक ऐसी बीमारी है जिसमें रीढ़ की हड्डी का संतुलित विकास नहीं हो पाता है। इस बीमारी में रीढ़ की हड्डियों के बीच खाली जगह बन जाती है। डॉक्टरों का कहना है कि अगर वो वेई का यह विकृत अंग काट भी देते हैं तो यह दोबारा से विकसित हो जाएगा।