{"_id":"a03f3106-f050-11e2-b293-001e671f54a0","slug":"sepik-skin-mutiliation","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्द कहलाने के लिए पूरी करनी होती है ये शर्त","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
मर्द कहलाने के लिए पूरी करनी होती है ये शर्त
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 20 Jul 2013 11:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमारे-आपके समाज में लड़का कमाने लगे, अपनी जिम्मेदारियां संभाल लें तो उसे बड़ा समझा जाने लगता है लेकिन पापुआ न्यूगिनी की एक जनजाति में लड़कों को मर्द तभी माना जाता है, जब वो मगरमच्छ जैसे शरीर वाले हो जाते हैं।
विज्ञापन
पापुआ न्यूगिनी में सेपिक नदी के किनारे रहने वाली जनजाति में लड़कों को तब तक लड़की ही माना जाता है, जब तक कि उनके शरीर को मगरमच्छ जैसा नहीं बना दिया जाता। समुदाय में छोटे लड़कों को लड़की ही समझा जाता है।
विज्ञापन
कौमार्य भंग करने पर वेतन
विज्ञापन
उन्हें तभी लड़का समझा जाता है जब उनके शरीर पर उभार आ जाएं। इसके लिए इन छोटे लड़कों को एक खुले मैदान में लिटा दिया जाता है। उसके बाद समुदाय के बड़े बूढ़े चाकू या किसी धारदार हथियार से उनके शरीर पर हजारों निशान बनाते हैं जो मगरमच्छ की खुरदुरी त्वचा जैसे ही नजर आते हैं। इस पूरी प्रकिया में काफी खून बहता है लेकिन इसके बाद ही ये लड़के मर्द कहलाते हैं।
छह साल की उम्र में ही शारीरिक संबंध
कभी कभी तो इस प्रक्रिया में दस दिन तक का भी समय लग जाता है। खास बात ये है कि समुदाय के हर शख्स की पीठ पर एक अलग उभार होता है। किसी की पीठ की डिजाइन किसी दूसरे से मिलती नहीं है। इस प्रक्रिया के बाद ही यहां के लड़के मर्द कहलाते हैं और शादी योग्य समझे जाते हैं।