{"_id":"96eb9576-271b-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"see-space-station-on-eyes-in-direct-at-your-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब लीजिए बिना दूरबीन अंतरिक्ष स्टेशन के नजारे","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
अब लीजिए बिना दूरबीन अंतरिक्ष स्टेशन के नजारे
वाशिंगटन।
Updated Tue, 06 Nov 2012 06:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की ओर से एक नई पहल की गई है जिससे आप उसके अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दीदार बिना किसी दूरदर्शी की मदद के कर सकते हैं। अंतरिक्ष स्टेशन आसमान में सूरज और चांद के बाद तीसरी सबसे चमकदार चीज है। बहुत सारे लोगों को इस बारे में पता नहीं है। अब नासा ने एक एसएमएस सेवा शुरू की है, जिसकी मदद लेकर आप खुली आंखों से इस अंतरिक्ष स्टेशन को देख सकते हैं।
यह अंतरिक्ष स्टेशन जब आपके घर के ऊपर से गुजरेगा तो इसकी जानकारी आपको एसएमएस अथवा ई मेल के जरिए दी जाएगी। इसके बाद इसे आप खुली आंखों से देख सकते हैं। यह एसएमएस सेवा लोगों को नासा के जरिए मिलेगी। इस अंतरिक्ष स्टेशन के मिशन से भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स भी जुड़ी हैं। नासा के पदाधिकारी विलियम गरस्टेनमेयर ने कहा कि यह देखना बेहतरीन अनुभव होगा कि अंतरिक्ष स्टेशन आपके सिर के ऊपर से गुजर रहा है।