फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   seal is caught on camera trying to swipe tourist wetsuit

सर्दी से मजबूर चोर, कर डाली अनोखी चोरी

Mon, 28 Jan 2013 10:55 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 28 Jan 2013 10:55 AM IST
विज्ञापन
seal is caught on camera trying to swipe tourist wetsuit

चोर चोरी करता है और चोरी की चीज को बाजार में बेच आता है। लेकिन कभी कभी चोर मजबूरी में भी चोरी करता है। ऐसे में जब ठंड हाड़ कंपा रही हो तो एक चोर गर्म कपड़ों पर ही हाथ साफ करेगा, भले ही वो कपड़े उसके मतलब के हों चाहे न हों।

विज्ञापन


ऐसा ही कुछ साउथ जार्जिया में समुद्र किनारे हुआ यहां एलिफेंट सील को शायद इतनी सर्दी लगी कि उसने एक टूरिस्ट के बैग से वाटरप्रूफ कोट निकाल लिया। अब भला समुद्र की रानी सील को वारटप्रूफ कोट का क्या काम।
विज्ञापन


मेट्रो.को.यूके के मुताबिक वाकया तब हुआ जब सेंट एंड्रयू खाड़ी में समुद्र किनारे टूरिस्ट एलिफेंट सील और पेंगुइन के नजारे कर रहे थे। यहां दर्जनों सील और करीब दो लाख पेंगुइन हैं जो सर्दियों में समुद्र किनारे अठखेलियां करते नजर आते हैं। ऐसे में जब सामने समुद्री खूबसूरती बिखरी पड़ी हो टूरिस्ट का ध्यान अपने सामान से हट जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात का फायदा उठाते हुए एक चालाक सील ने एक टूरिस्ट के बैग पर हाथ साफ कर लिया। ये रोचक नजारा एक फोटोग्राफर ने अपने कैमरे में कैद कर लिया। सील ने अधखुले टूरिस्ट बैग से एक वाटरप्रूफ कोट निकाल लिया।

फोटोग्राफर पॉल गोल्डस्टिन द्वारा खींचा गया फोटो आजकल इंटरनेट पर खूब लोकप्रिय हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed