फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Bizarre News Archives ›   Scientists claim to power phone with urine

अब पेशाब से भी चार्ज कीजिए मोबाइल

Wed, 17 Jul 2013 12:20 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 17 Jul 2013 12:20 PM IST
विज्ञापन
Scientists claim to power phone with urine

तकरीबन एक महीने पहले हमने आपको अफ्रीका की कुछ ऐसी लड़कियों के बारे में बताया था जिन्होंने पेशाब से जलने वाला जनरेटर बनाने का दावा किया था। एक कदम आगे बढ़ते हुए अब वैज्ञानिकों ने भी कुछ ऐसा ही ईजाद करने का दावा किया है।

विज्ञापन


यूरिन से चलेगा जनरेटर
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि अब मोबाइल भी पेशाब से चार्ज किए जा सकेंगे। वैज्ञानिकों का दावा है कि पेशाब से चार्ज मोबाइल टेक्स्ट मैसेज भेजने और इंटरनेट सर्फिंग करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीन्यूज के मुताबिक, इंग्लैंड में यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टल और ब्रिस्टल रोबोटिक लेबारेटरीज के शोधकर्ताओं ने बताया कि उन्होंने एक ऐसा सैल बनाया है जो बैक्टीरिया के इस्तेमाल से पेशाब से बिजली पैदा करने का काम करेगा।

सबसे पहले पेशाब को उन सैल्स से गुजारा जाएगा जिनमें बैक्टीरिया मौजूद हैं। ये बैक्टीरिया पेशाब से ऊर्जा देने का काम करेंगे।

शोधकर्ताओं ने बताया इस तरीके से एक बार चार्ज मोबाइल से मैसेज भेजे जा सकते हैं, इंटरनेट सर्फिंग की जा सकती है और कुछ देर के लिए बातें भी।

केक में डाल दिया पेशाब


इस प्रयोग का सफल परीक्षण किया जा चुका है और अब वैज्ञानिक इस तकनीक से चार्ज मोबाइल बैटरियों को बाजार में लाने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed