{"_id":"16b7a1e4-4a69-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"scientist-found-five-planets-near-earth","type":"story","status":"publish","title_hn":"धरती के नजदीक पांच ग्रह इसलिए हैं खास...","category":{"title":"Bizarre News Archives","title_hn":"हटके खबर आर्काइव","slug":"bizarre-news-archives"}}
धरती के नजदीक पांच ग्रह इसलिए हैं खास...
मेलबर्न।
Updated Thu, 20 Dec 2012 11:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धरती पर इंसानों के बढ़ते बोझ के बीच खुशखबरी ये है कि अब आस पास के कुछ ग्रहों पर जीवन की संभावना दिखी है। वैज्ञानिकों ने पांच ऐसे नये ग्रहों की पहचान की है जो पृथ्वी के काफी नजदीक हैं। इनमें से एक ग्रह एक तारे की ऐसी कक्षा में है जहां जीवन के लिए उपयुक्त स्थितियां मौजूद हैं। इन ग्रहों की पृथ्वी से दूरी के बारे में कहा जा रहा है कि अगर प्रकाश की गति से चला जाए तो इन तक पहुंचने में महज 12 साल का वक्त लगेगा।
विज्ञापन
'द आस्ट्रेलियन' की खबर के अनुसार, ताउ सेटी नामक तारे की गति के लगभग छह हजार आंकड़ों का विश्लेषण करने वाले वैज्ञानिकों का मानना है कि उसकी गति और दिशा में थोड़ी अनियमितताओं की वजह दूसरे आकाशीय पिंडों का गुरूत्वीय खिंचाव है।
विज्ञापन
न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्रिस टाइने ने कहा कि हमारा मानना है कि यह तारा बहुत धीरे धीरे आगे और पीछे जा रहा है। पांच अलग अलग समय के अंतराल में ऐसा करने के सबूत यह हमें दर्शा चुके हैं। टाइने ने समाचार एजेंसी को बताया अब हमें लगता है कि इस तारे के चारों ओर पांच विभिन्न ग्रह घूम रहे हैं जिसके चलते इसकी गति आगे पीछे हो रही है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया, चिली, ब्रिटेन और अमेरिका से शोधकर्ताओं के अंतरराष्ट्रीय दल का मानना है कि ताउ सेटी के चारों ओर घूमने वाले इन पांचों ग्रहों में से एक ग्रह इस तारे के निवास योग्य क्षेत्र में मौजूद हैं जहां की स्थितियां जीवन के लिए उपयुक्त हैं। इस ग्रह का द्रव्यमान पृथ्वी से पांच गुना अधिक है और इस तरह किसी ऐसे निवास योग्य क्षेत्र का सबसे छोटा ज्ञात ग्रह है। इसका आकार पृथ्वी के आकार से दोगुना है। टाइने के अनुसार वैज्ञानिकों का मानना है कि छोटे और चट्टानी ग्रहों पर जीवन की ज्यादा संभावना है।